फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baba Saheb's Statue Of Equality To Be Unveiled In America On 14th News in Hindi

Statue of Equality: अमेरिका में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण 14 को, देश के बाहर आंबेडकर का सबसे ऊंचा स्मारक

Tue, 03 Oct 2023 08:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 08:12 AM IST
सार

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार राम सुतार ने बाबा साहब की मूर्ति को बनाया है, जिसे स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Baba Saheb's Statue Of Equality To Be Unveiled In America On 14th News in Hindi
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा अब शान से अमेरिका के लोगों को प्रेरणा देगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के तर्ज पर अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का अनावरण होने वाला है, जो भारत के बाहर डॉ. बाबा साहब की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। 14 अक्तूबर को मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार राम सुतार ने बाबा साहब की मूर्ति को बनाया है, जिसे स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी नाम से जाना जाएगा। अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के एकोकीक शहर में 13 एकड़ भूमि पर डॉ. आंबेडकर की 19 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि मूर्ति के लोकार्पण के दौरान भारत और अमेरिका सहित दुनिया भर से अंबेडकरवादी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे। स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी बाबा साहब के संदेशों और शिक्षाओं को विश्व भर में प्रदर्शित करने का काम करेगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed