फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austria man bitten by escaped python while sitting on toilet news in Hindi

ऑस्ट्रिया: भारी पड़ गया शौचालय जाना, टॉयलेट सीट पर बैठे व्यक्ति को अजगर ने काटा

Tue, 06 Jul 2021 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

ऑस्ट्रिया के एक नागरिक के लिए सुबह ऐसी हो गई जैसे कोई भयानक सपना। दरअसल, सुबह उठकर शौचालय गया ये व्यक्ति जब टॉयलेट सीट पर बैठा था तब उसे एक अजगर ने काट लिया। 

विज्ञापन
Austria man bitten by escaped python while sitting on toilet news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इस अजीबो-गरीब मामले को लेकर स्टीरिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि ग्राज शहर का रहने वाला एक 65 वर्षीय व्यक्ति सुबह करीब छह बजे शौचालय गया था। टॉयलेट सीट पर बैठे हुए अचानक उसे चुभन का एहसास हुआ। उसने देखा तो टॉयलेट में करीब पांच फुट लंबा अल्बाइनो रेटिक्युलेटेड अजगर था। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अजगर टॉयलेट तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर माना जा रहा है कि यह अजगर पड़ोसी के अपार्टमेंट से नालियों के जरिए इस शख्स के शौचालय तक पहुंच गया होगा। बता दें कि मूल रूप से एशिया में पाए जाने वाले इस अजगर की लंबाई नौ मीटर यानी 29 फीट से भी अधिक तक हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि पीड़ित व्यक्ति को पड़ोसी क सांप पालने का शौक है। इस 24 वर्षीय युवक के पास 11 सांप हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी सांप जहरीला नहीं है। जानकारी के अनुसार इस युवक के बारे में अभियोजक कार्यालय में लापारवाही से शारीरिक नुकसान पहुंचाने के संदेह में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अपातकालीन सेवाओं ने एक सरीसृप विशेषज्ञ (रेप्टाइल एक्सपर्ट) को बुलाया। विशेषज्ञ ने अजगर को शौचालय से निकाला और उसे साफ करने के बाद उसके मालिक को लौटा दिया। वहीं, पीड़ित व्यक्ति का इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार उसे मामूली चोट आई है।


यह अजगर मूलरूप से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है और दुनिया के सबसे लंबे सांपों में से एक है। आईयूसीएन की रेड लिस्ट में यह सबसे कम चिंता वाली प्रजातियों में आता है। इसकी वजह इनकी अधिक संख्या है। कई देशों में इनका शिकार इनकी खाल से दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।

वहीं, सांपों को पालने के शौकीन लोग इन्हें पालते भी हैं। यह दुनिया के तीन सबसे भारी सांपों में आता है। सभी अजगरों की तरह यह भी जहरीला नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed