Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian Senate passes social media ban for young children, which will soon become a world-first law

Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया पर खाते, ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में विधेयक पारित

Thu, 28 Nov 2024 06:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

Australia: ऑस्ट्रेलियाई संसद के ऊपरी सदन (सीनेट) ने छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया है। यह जल्द ही दुनिया में अपनी तरह का नया कानून बन जाएगा।

विज्ञापन
Australian Senate passes social media ban for young children, which will soon become a world-first law
Social Media - फोटो : FREEPIK

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई संसद के ऊपरी सदन (सीनेट) ने छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया है। यह जल्द ही दुनिया में अपनी तरह का कानून बन जाएगा। 

विज्ञापन


50 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगेगा
इस नए कानून के मुताबिक 16 साल से कम उम्र के बच्चे टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर खाते नहीं बना पाएंगे। अभिभावकों को अपने बच्चों को सोशल मीडिया मंचों पर खाता बनाने से रोकना होगा। अगर वे बच्चों को खाता बनाने से रोकने के लिए उपाय नहीं करते हैं, तो उन्हें 50 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन


निचले सदन में पहले ही पारित हो चुका विधेयक
निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) ने बुधवार को इस विधेयक को भारी बहुमत से पारित किया था।हालांकि, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स को सीनेट में किए गए संशोधनों (बदलावों) को मंजूरी देनी बाकी है। लेकिन यह केवल एक औपचारिकता है, क्योंकि सरकार पहले ही मान चुकी है कि ये संशोधन पारित हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया कंपनियों को हटाने होंगे बच्चों के खाते
यह कानून सोशल मीडिया कंपनियों को मजबूर करेगा कि वह 16 साल से कम उम्र के बच्चों के खातों को हटाएं। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण संसोधन किए गए हैं, जिनमें यह सुनिश्चित किया गया है कि सोशल मीडिया कंपनियां यूजर्स से पासपोर्ट या ड्राइवर लाइसेंस जैसे सरकारी दस्तावेजों की मांग नहीं कर सकेंगे और नहीं डिजिटल पहचान के लिए सरकारी प्रणाली का इस्तेमाल कर सकेंगे।  

कई बड़ी पार्टियों ने जताई विधेयक पर चिंता
इस विधेयक पर कई पार्टियों ने चिंता भी जताई है। ग्रीन्स पार्टी के सदस्य सेन डेविड शूब्रिज ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिबंध उन बच्चों को खतरनाक रूप से अकेला कर सकता है, जो समर्थन पाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह नीति खासकर ग्रामीण इलाकों और एलजीबीटीक्यू समुदाय के बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।'

'हमेशा मुनाफे के पीछे भागती रहीं सोशल मीडिया कंपनियां'
विपक्षी नेता सेन मारिया कोवाचिक ने कहा, यह विधेयक जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सोशल मीडिया कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि वे बच्चों के खातों को पहचानें और हटा दें। यह जिम्मेदारी उन्हें पहले से निभानी चाहिए थी। लेकिन वे हमेशा मुनाफे के पीछे भागते रहे हैं। 

'बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए ऐतिहासिक कदम'
ऑनलाइन सुरक्षा के लिए अभियान चलाने वाली सोन्या रायन ने इस विधेयक को लेकर कहा, यह हमारे बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। हालांकि, मेरी बेटी के लिए इसमें काफी देरी हो चुकी है। लेकिन हम सब इस बदलाव को एक साथ स्वीकार करें। कई आलोचकों का कहना है कि यह विधेयक जल्दबाजी में पारित किया गया है और इससे बच्चे सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं से वंचित रह सकते हैं। 


कई आलोचकों ने कहा कि इस कानून को लागू करने में मुश्किल आ सकती है। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार इस पर एक और अध्ययन करेगी, जो यह बताएगा कि बच्चों को कैसे सही तरीके से सोशल मीडिया से बाहर रखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed