{"_id":"68d0e6bf61af8e036905f7c7","slug":"australia-will-overhaul-telecommunications-after-optus-emergency-call-failure-linked-to-deaths-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: आपात स्थिति में फोन कॉल न जुड़ने के कारण चार की मौत, अब देशभर के संपर्क तंत्र में बदलाव की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: आपात स्थिति में फोन कॉल न जुड़ने के कारण चार की मौत, अब देशभर के संपर्क तंत्र में बदलाव की तैयारी
Mon, 22 Sep 2025 11:34 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
Australia: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी की तकनीकी गड़बड़ी के कारण सैकड़ों लोग जरूरत के समय फोन पर मदद नहीं मांग पाए, जिससे चार लोगों की जान चली गई। सरकार अब देश के पूरे संपर्क तंत्र में बदलाव की बात कर रही है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी की तकनीकी खामी के कारण सैकड़ों लोग आपात स्थिति में संपर्क नहीं कर पाए, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो घई। इस घटना के बाद सरकार अब पूरे देश में संपर्क प्रणाली को दुरुस्त करने की बात कर रही है।
ऑप्टस ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। उसने बताया कि गुरुवार को एक तकनीकी खराबी के चलते 624 फोन कॉल आपातकालीन सेवा (000 नंबर) से नहीं जुड़ पाईं। अमेरिका में आपात स्थिति में लोग 911 डायल करते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में 000 पर कॉल किया जाता है। जिन कॉल के दौरान दिक्कत आई, उनमें से चार मामलों में लोगों की जान चली गई।
टेलीकॉम कंपनियों पर पहले भी लग चुका जुर्माना
यह पहली बार नहीं है, जब इस कंपनी पर ऐसी लापरवाही का आरोप लगा हो। पिछले साल नवंबर में भी नेटवर्क बंद होने के दौरान मदद के लिए फोन कर रहे लोग संपर्क नहीं कर पाए, जिस कारण कंपनी पर 1.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब आठ मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा को भी पिछले साल दिसंबर में 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना देना पड़ा था, क्योंकि उसके केंद्र में तकनीकी खामी आने से लोग समय पर संपर्क नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिकी महिला ने एआई की मदद से जीती 1.25 करोड़ रुपये की लॉटरी, जानें इस रकम का क्या किया
सख्त कार्रवाई करेंगे: ऑस्ट्रेलियाई सूचना मंत्री
ऑस्ट्रेलिया की सूचना मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ऑप्टस और अन्य सभी कंपनियों की यह जिम्मेदारी है कि लोग जब भी किसी परेशानी में हों, तो उनका संपर्क बिना किसी बाधा के हो।
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी कंपनियों को अब सतर्क रहना होगा। इस चूक के लिए ऑप्टस को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ऑप्टस के प्रमुख स्टीफन रुए ने इस घटना पर दुख जताया और माफी मांगी। उन्होंने कहा, मैं उन चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं, जो जरूरत के समय मदद नहीं ले पाए। उन्होंने माना कि शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि तय तरीकों का पालन नहीं किया गया। जिन राज्यों में यह दिक्कत हुई, उनमें उत्तरी क्षेत्र, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स शामिल हैं।
चार लोगों की मौत कहां-कहां हुई?
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ में एक 74 साल के बुजुर्ग और एक 49 साल के व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी एडिलेड में 68 साल की एक महिला और आठ हफ्ते के एक बच्चे की जान गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत में फोन कॉल न जुड़ने की समस्या की सीधी भूमिका नहीं है, क्योंकि उसकी दादी ने तुरंत दूसरे फोन से एंबुलेंस को बुला लिया था।
ये भी पढ़ें: 'एक दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर कहेगा- मैं भी भारत हूं..', मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह
पीएम अल्बनीज ने मामले पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑप्टस अपने प्रमुख को बदलने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा, ऑप्टस का यह रवैया बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मामले की पूरी जांच होगी और कंपनी को इसका जवाब भी देना होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन