फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia: Tension continued for two days in Solomon Islands capital Honiara due to violence

ऑस्ट्रेलिया : हिंसा के चलते सोलोमन द्वीप की राजधानी होनिआरा में दो दिन तक जारी रहा तनाव

Sat, 27 Nov 2021 01:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, होनिआरा
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, होनिआरा Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Nov 2021 01:23 AM IST
सार

सोलोमन द्वीप के पीएम मनासेह सोगावरे ने ताइवान से रिश्ते खत्म कर चीन से नाता जोड़ने के उनकी सरकार के फैसले को दंगों का कारण बताया और कहा कि इसके लिए विदेशी दखल जिम्मेदार है, लेकिन किसी देश का नाम नहीं लिया। सोगावरे ने कहा कि वे चीन से राजनयिक संबंध बनाने के सरकार के फैसले पर अडिग हैं और उन्होंने इसे हिंसा का एकमात्र कारण बताया।

विज्ञापन
Australia: Tension continued for two days in Solomon Islands capital Honiara due to violence
Australia Flag - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी सोलोमन द्वीप की राजधानी होनिआरा में लगातार दो दिन तक दंगों के बाद तनाव जारी रहा। हिंसा के चलते ऑस्ट्रेलिया ने यहां आनन-फानन में सेना तैनात कर दी है।

विज्ञापन


बिगड़े हालात के लिए विदेशी दखल जिम्मेदार
सोलोमन द्वीप के पीएम मनासेह सोगावरे ने ताइवान से रिश्ते खत्म कर चीन से नाता जोड़ने के उनकी सरकार के फैसले को दंगों का कारण बताया और कहा कि इसके लिए विदेशी दखल जिम्मेदार है, लेकिन किसी देश का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


सोगावरे ने कहा कि वे चीन से राजनयिक संबंध बनाने के सरकार के फैसले पर अडिग हैं और उन्होंने इसे हिंसा का एकमात्र कारण बताया। उन्होंने कहा, मैं किसी के भी आगे झुकने वाला नहीं, हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। इससे पहले राजधानी होनिआरा के चायनाटाउन में हजारों लोगों ने कुल्हाड़ियों व चाकुओं के साथ मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की हिंसक भूड़ पॉइंट क्रूज और दूसरे बाजारों में भी पहुंची। चाइनाटाउन में एक गोदाम को आग लगा दी गई। तंबाकू के गोदामों में भी आगजनी की खबरें हैं। इसे देखते हुए सोलोमन के पीएम की अपील पर ऑस्ट्रेलिया ने रातों रात सैन्य टुकड़ियां वहां तैनात कर दी हैं। जबकि सोगावरे के विरोधियों ने अशांति के लिए सरकारी सेवाओं की कमी और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने भी इस बात पर सहमति नहीं जताई कि अशांति के लिए दूसरे देश जिम्मेदार हैं।

हालात काफी नाजुक : ऑस्ट्रेलिया
सोलोमन में भड़की हिंसा के बाद वहां अपनी सेना भेजने वाले ऑस्ट्रेलिया की गृहमंत्री कैरन एंड्रयूज ने कहा कि उनकी तरफ से भेजे गए 100 सैनिकों का मकसद द्वीप पर कानून-व्यवस्था बनाना है, लेकिन यहां के हालात काफी नाजुक हैं। अभी तो हम यही जानते हैं कि तीन दिन से दंगे भड़के हुए हैं।


सियासी व नस्ली तनाव दशकों पुराना
लगभग सात लाख लोगों के देश सोलोमन में सियासी और नस्ली तनाव दशकों पुराना है। ताजा हिंसा तब भड़की जब बुधवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने संसद को घेर लिया और उसकी एक बाहरी इमारत को आग लगा दी। वे लोग प्रधानमंत्री सोगावरे के इस्तीफा मांग कर रहे हैं जबकि पीएम ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद लोग सड़कों पर उतरे और दंगा शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed