फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia stopped covid 19 vaccine clinical trial after seen wrong results of HIV infection

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना टीके का परीक्षण रोका, एचआईवी संक्रमित नजर आने लगे थे प्रतिभागी

Fri, 11 Dec 2020 02:26 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Australia stopped covid 19 vaccine clinical trial after seen wrong results of HIV infection
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विकसित किए जा रहे एक टीके का क्लिनिकल ट्रायल बंद कर दिया गया है। यह कदम परीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टीका लगाने के बाद जांच में एचआईवी संक्रमित दिखाई देने के बाद उठाया गया, जबकि वे वास्तव में इससे संक्रमित नहीं थे।

विज्ञापन


क्वींसलैंड विश्वविद्यालय और बायोटेक कंपनी सीएसएल द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का काम बंद कर दिया गया है। सीएसएल ने ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार को एक बयान में इस बारे में बताया और कहा कि वह क्लिनिकल ट्रायल रोक देगी।
विज्ञापन


सरकार ने किया था खरीदी का करार
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टीकों की 5.1 करोड़ खुराक खरीदने के लिए चार टीका निर्माताओं से करार किया है। यह कंपनी भी उनमें से एक थी। सीएसएल ने एक बयान में कहा कि परीक्षण में भाग लेने वाले 216 प्रतिभागियों में कोई गंभीर प्रतिकूल असर देखने को नहीं मिला और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए टीका में बेहतर उपाए किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीबॉडी के कारण त्रुटिपूर्ण नतीजे आए
हालांकि, परीक्षण के परिणाम से पता चला कि टीका से बनी एंटीबॉडी के कारण प्रतिभागियों में एचआईवी संक्रमण के त्रुटिपूर्ण नतीजे आने लगे। सीएसएल ने कहा कि अगर राष्ट्रीय स्तर पर टीका का इस्तेमाल होता तो समुदाय के बीच एचआईवी संक्रमण के त्रुटिपूर्ण परिणाम के कारण ऑस्ट्रेलिया के लोकस्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ता। इस टीके का परीक्षण जुलाई से ही किया जा रहा था। 


पीएम मॉरिसन बोले, जल्दबाजी नहीं, संभलकर चलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि परीक्षण को रोका जाना दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार और अनुसंधानकर्ता बहुत सावधानी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ उससे सरकार को हैरानी नहीं हुई। हम बिना किसी जल्दबाजी के संभलकर चलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed