{"_id":"5c9b24edbdec22144002e69c","slug":"australia-pm-scott-morrison-warns-facebook-twitter-with-jail-time-over-terror-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया की फेसबुक और ट्वीटर को चेतावनी, चरमपंथी सामग्री तुरंत नहीं हटाई तो होगी जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया की फेसबुक और ट्वीटर को चेतावनी, चरमपंथी सामग्री तुरंत नहीं हटाई तो होगी जेल
Wed, 27 Mar 2019 12:53 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फेसबुक और ट्वीटर अधिकारियों को जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दी गई चेतावनी में कहा गया है कि अगर सोशल मीडिया शीघ्र ही अपने प्लेटफॉर्म से चरमपंथी सामग्री नहीं हटाता तो उनके अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने फेसबुक, ट्विटर और गूगल समेत प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कई कंपनियों से यह पूछने के लिए मंगलवार को मुलाकात की कि उनका प्लेटफॉर्म आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल न हो, इसके लिए उनकी क्या योजना है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड हत्याकांड के मद्देनजर नये नियम बनाने पर विचार कर रहा है। फेसबुक की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया कि हमने तुरंत ही क्राइस्टचर्च मस्जिद हमलों की वायरल वीडियो को हटा दिया था। जिसमें हमलावर ने मस्जिद में हमला करते हुए फेसबुक पर लाइव किया था।
विज्ञापन