फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia oldest man 111 Years reveals secrets of long life are eating chicken brains and living simply

लंबी उम्र का राज: 111 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ने दी चिकन ब्रेन खाने की सलाह

Tue, 18 May 2021 02:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कैनबरा
एजेंसी, कैनबरा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 May 2021 02:58 AM IST
सार

  • ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति ने लंबी उम्र का बताया राज
  • दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति घोषित किया गया

विज्ञापन
Australia oldest man 111 Years reveals secrets of long life are eating chicken brains and living simply
Dexter Kruger (File photo) - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति ने 111 साल से अधिक जीवित रहने का अपना राज में चिकन ब्रेन खाने का बताया है। साथ ही उनसे लंबे समय तक जीवित रहने के लिए लोगों का चिकन ब्रेन खाने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त पशुपालक डेक्सटर करूगर को सोमवार को दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति घोषित किया गया। उनकी उम्र 111 साल 124 दिन दर्ज की गई है। वह प्रथम विश्व युद्ध के अनुभवी जैक लॉकेट से एक दिन बड़ा है। जैक की 2002 में मृत्यु हो गई थी। करूगर ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन को क्वींसलैंड राज्य के रोमा शहर में अपने नर्सिंग होम में दिए एक साक्षात्कार में एक साप्ताहिक पोल्ट्री व्यंजन को अपनी लंबी उम्र का राज बताया।
विज्ञापन


करूगर के 74 वर्षीय बेटे ग्रेग ने अपने लंबे जीवन के लिए अपने पिता की सरल आउटबैक जीवनशैली को श्रेण दिया है। करूगर ने कहा कि तुम्हें पता है, मुर्गियों के सिर होते हैं। वहां एक मस्तिष्क होता है। चिकन ब्रेन काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसके खाने से लंबी उम्र होती है। नर्सिंग होम मैनेजर मेलानी कैल्वर्ट ने कहा कि करूगर, जो अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं, शायद यहां के सबसे तेज निवासियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैल्वर्ट ने कहा कि 111 वर्षीय व्यक्ति के लिए उनकी याददाश्त अद्भुत है। द ऑस्ट्रेलियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक जॉन टेलर ने करूगर अब तक के सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति बनने की पुष्टि की है। अब तक कि सबसे पुरानी सत्यापित ऑस्ट्रेलियाई क्रिस्टीना कुक थीं, जिनकी 2002 में 114 वर्ष और 148 दिन की आयु में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed