फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia forests wild fire, Sydney caught in smoke from fire, Opera House not seen

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से धुएं के आगोश में समाया सिडनी, नहीं दिख रहा ओपेरा हाउस

Wed, 11 Dec 2019 09:55 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Australia forests wild fire, Sydney caught in smoke from fire, Opera House not seen
धुएं की वजह से नहीं दिख रहा ओपेरा हाउस - फोटो : Twitter

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के जंगलों में लगी भयंकर आग लगातार खतरनाक होती जा रही है। दमकलकर्मियों की पूरी टीम इस आग को बुझाने के लिए जी-जान से लगी हुई है। हालांकि, इसमें अब तक ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हुई है। आग के चलते जंगल तबाह हो रहे हैं और उनका धुआं शहरों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


हालात इस कदर भयावह हो चुके हैं कि सिडनी पिछले कई दिनों से धुएं की आगोश में समाया हुआ है। इसके चलते वहां एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरे के स्तर से 11 गुना ऊपर है। शहर में धुंआ इतना ज्यादा घना हो गया है कि इससे घरों और ऑफिसों में लगे फायर अलॉर्म एक्टिव होकर बजना शुरू हो जा रहे है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इससे जुड़ी फोटो पोस्ट की हैं। इनमें कहा जा रहा है कि धुएं के चलते फायर अलार्म बज रहे हैं, जिसके चलते लोगों को अपने घर छोड़कर निकलना पड़ रहा है। इससे यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी भी परेशान है। सिडनी में हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि खराब दृश्यता और बार-बार अलार्म बजने की वजह से फेरी सर्विस भी बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यू साउथ वेल्स राज्य के परिवहन विभाग ने चेतावनी जारी की है कि धुएं की वजह से ट्रेन स्टेशन का फायर अलार्म एक्टिव हो सकता है, जिससे आपात सेवाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

नहीं दिख रहा सिडनी का मशहूर ओपेरा हाउस
धुंए की वजह से सिडनी का मशहूर ओपेरा हाउस दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही हार्बर ब्रिज और बोंडी बीच भी धुंए से घिर हुए हैं। गर्मी और धुएं के कारण बच्चों को लंच के दौरान कक्षाओं में ही रहने का आदेश दिया गया है। अभिभावकों को बिना मास्क लगाए बच्चों को स्कूल भेजने से मना किया गया है। न्यू साउथ वेल्स के एंबुलेंस सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, पैरामेडिक्स हर दिन सांस की तकलीफ से जुड़ी 100 से ज्यादा कॉल्स अटेंड कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा घरों में ही रहे। 


आग से 2.8 लाख हेक्टेयर इलाका तबाह
जंगलों में लगी इस आग से अभी तक 2.8 लाख हेक्टेयर जमीन खाक हो चुकी है। आग को बुझाने के लिए इस वक्त 2200 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आग इतनी भयानक है कि अभी तक 700 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं, वहीं इसकी  चपेट में आने से छह लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। गर्मी के चलते ज्यादातर इलाकों को सूखे का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed