{"_id":"5d76d5e88ebc3e93b31a57bd","slug":"australia-blocks-websites-that-broadcast-videos-of-christchurch-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च हमले का वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइटों को ऑस्ट्रेलिया ने किया ब्लॉक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च हमले का वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइटों को ऑस्ट्रेलिया ने किया ब्लॉक
Tue, 10 Sep 2019 04:14 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Sep 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को क्राइस्टचर्च हमले की वीडियो प्रसारित करने वाली सभी वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सोमवार को सरकार की ओर से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को आदेश दिया कि नए सेंसरशिप नियम के तहत वे उन आठ वेबसाइटों को ब्लॉक करें, जिन्होंने क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार से जुड़ी सामग्री को प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से कैनबरा की ओर से इस तरह की वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने की पावर को बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि मार्च महीने में एक बंदूकधारी ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हमला कर 51 लोगों की हत्या कर दी थी। संदिग्ध ने मस्जिद पर हमले के पूरे वाकये को कैमरे में कैद करके सीधे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया गया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ई सेफ्टी कमिश्नर जूली इनाम ग्रांट ने कहा है कि उन सभी वेबसाइटों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, क्योंकि वे क्राइस्टचर्च आतंकी हमलों के वीडियो को प्रसारित करना जारी रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने वेबसाइटों का नाम बताने से इनकार कर दिया है। लेकिन ये वेबसाइटें कम से कम छह महीने तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पिछले माह कहा था कि हम स्थानीय और वैश्विक स्तर पर कार्रवाई करने सहित आतंकवादियों को उनके अपराधों के प्रकाशनों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।