{"_id":"650f794febeb5b233b0a93b7","slug":"australia-backs-india-as-permanent-unsc-member-penny-wong-says-reform-in-security-council-very-important-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: ऑस्ट्रेलिया का भी भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन, पेनी वोंग बोलीं- सुरक्षा परिषद में सुधार बेहद जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: ऑस्ट्रेलिया का भी भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन, पेनी वोंग बोलीं- सुरक्षा परिषद में सुधार बेहद जरूरी
Sun, 24 Sep 2023 05:18 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:18 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान वोंग ने अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के लिए अधिक स्थायी और अस्थायी प्रतिनिधित्व पर जोर दिया। पेनी वोंग ने अफ्रीकी संघ के नेतृत्व वाले अभियानों के तहत यूएनएससी में योगदान के लिए सुरक्षा परिषद में सुधारों को बेहद जरूरी बताया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग
- फोटो : Twitter/Senator Penny Wong
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों का आह्वान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत और जापान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान वोंग ने अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के लिए अधिक स्थायी और अस्थायी प्रतिनिधित्व पर जोर दिया। पेनी वोंग ने अफ्रीकी संघ के नेतृत्व वाले अभियानों के तहत यूएनएससी में योगदान के लिए सुरक्षा परिषद में सुधारों को बेहद जरूरी बताया।
विज्ञापन
नया प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा, शांति-सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के कारण ऑस्ट्रेलिया 2029-30 के लिए सुरक्षा परिषद में सीट चाहता है और यही कारण है कि हम सुरक्षा परिषद में सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें भारत-जापान के लिए स्थायी सीटों सहित अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, एशिया के लिए अधिक स्थायी व गैर-स्थायी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
जी-20 नेताओं के समक्ष मोदी ने रखा मुद्दा
वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार वैश्विक मंच पर उठाया जाने वाला मुद्दा रहा है। नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने वैश्विक प्रणालियों को मौजूदा वास्तविकताओं के अनुसार बनाने के अपने रुख को दोहराया।
विज्ञापन