फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AUS v IND PM Albanese furious over misleading statement on Indians asks Opposition MP JN Price to apologize

AUS v IND: भारतीयों पर भ्रामक बयान पर भड़के PM अल्बानीज, कहा- माफी मांगें विपक्षी MP; प्राइस ने लगाए थे आरोप

Wed, 10 Sep 2025 04:25 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 10 Sep 2025 04:25 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारतीयों पर भ्रामक टिप्पणी करने के मामले में विपक्षी दल के नेता को आड़े हाथ लिया है। नाराज पीएम अल्बानीज ने कहा है कि विपक्षी सांसद माफी मांगें। बता दें कि विपक्षी सांसद प्राइस ने लेबर पार्टी के पक्ष में वोट कराने के लिए भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
AUS v IND PM Albanese furious over misleading statement on Indians asks Opposition MP JN Price to apologize
ऑस्ट्रेलिया के पीएम विपक्षी दल की महिला सांसद पर भड़के, माफी मांगने को कहा - फोटो : एक्स वीडियो ग्रैब@jnampijinpa / एएनआई

विस्तार

भारतीयों पर आव्रजन संबंधी भ्रामक टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नाराजगी जताई और विपक्षी सांसद से माफी मांगने को कहा। विपक्षी सांसद जसिंटा नम्पिजिनपा प्राइस ने आरोप लगाया था कि अल्बनीज की लेबर पार्टी को वोट देने के लिए भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति दी गई है। प्राइस की टिप्पणियों से ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतवंशियों में रोष फैल गया है। इसके कारण पार्टी के भीतर ही यह मांग उठने लगी है कि प्राइस को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


अल्बनीज ने मंगवलार को सरकारी प्रसारणकर्ता एबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा, भारतीय समुदाय के लोग आहत हैं। सीनेटर की टिप्पणियां सच नहीं हैं। निश्चित रूप से भारतीय समुदाय को जो ठेस पहुंची है उसके लिए प्राइस को माफी मांगनी चाहिए। उनके अपने सहयोगी भी यही कह रहे हैं। मध्य-दक्षिणपंथी लिबरल पार्टी की सीनेटर प्राइस ने देशभर में हुए प्रवासी विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारतीयों समुदाय पर यह टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूहों में शुमार है। हालिया प्रदर्शनों में देश में जीवन-यापन की बढ़ती लागत के लिए आंशिक रूप से भारतीयों को जिम्मेदार ठहराया गया था। प्राइस ने पिछले हफ्ते एक रेडियो साक्षात्कार में यह संकेत दिया कि बड़ी संख्या में भारतीयों को अल्बानीज की मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी को वोट देने के लिए ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइस ने कहा, भारतीय समुदाय को लेकर चिंता है और वह इसलिए क्योंकि वे बड़ी संख्या में हैं। ...हम इस बात को उस तरह से भी देख सकते हैं कि भारतीय समुदाय लेबर पार्टी को वोट देता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह विरोध प्रदर्शनों के बाद भारत विरोधी भावना में वृद्धि को लेकर ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है।


ऑस्ट्रेलिया में 8.45 लाख भारतवंशी
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2023 में ऑस्ट्रेलिया में 8,45,800 भारतीय मूल के लोग रह रहे थे। यह संख्या पिछले दशक की तुलना में दोगुनी है। न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकार ने मंगलवार को सामुदायिक समूहों के साथ एक बैठक की जिसमें भारतवंशी विरोधी भावना के बढ़ने पर चर्चा की गई। प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा, आज हम भारतवंशी समुदाय के साथ खड़े होकर स्पष्ट रूप से कहते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में हमने जिस तरह की नस्ली बयानबाजी और विभाजनकारी झूठे दावे देखे हैं, उनके लिए हमारे राज्य या देश में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed