फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Audio from control tower seconds before horrific plane crash in Washington Tower did you see that Know all

US: 'क्या आपको विमान आता दिख रहा है,' हादसे से 30 सेकंड पहले हवाई यातायात नियंत्रक ने क्यों और किससे ऐसा कहा?

Thu, 30 Jan 2025 01:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अर्लिंग्टन (अमेरिका)
पीटीआई, अर्लिंग्टन (अमेरिका) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
Audio from control tower seconds before horrific plane crash in Washington Tower did you see that Know all
US Plane Crash - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान बुधवार को सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है और बचाव दल जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी यह नहीं बताया गया है कि हादसा किस वजह से हुआ। हालांकि, दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले का एक ऑडियो भी सामने आया है। इस दौरान हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस भयावह दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों को लेकर कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस बीच अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के मुताबिक, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस ऑडियो की बात हो रही?
विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले ‘हवाई यातायात नियंत्रकों’ ने उससे पूछा कि क्या वह रीगन हवाई अड्डे के अपेक्षाकृत छोटे रनवे 33 पर उतर सकता है, जिसके बाद विमान चालकों ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नियंत्रकों ने विमान को रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी। उड़ानों पर नजर रखने वाली साइट के अनुसार, विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए अपना मार्ग बदला।

दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है। नियंत्रक ने कुछ ही क्षणों बाद हेलीकॉप्टर को एक और रेडियो कॉल करके कहा कि पीएटी 25, ‘सीआरजे’ के पीछे से गुजरे। उसके कुछ सेकंड बाद दोनों विमान टकरा गए।


नदी के लगभग बीचों बीच प्रसारण बंद
विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर ने रनवे से करीब 2,400 फुट पहले नदी के लगभग बीचों बीच प्रसारण बंद कर दिया। निकटवर्ती कैनेडी सेंटर में लगे कैमरे से प्राप्त वीडियो में विमान के समान लग रही दो प्रकार की रोशनियां टकराकर आग के गोले में बदलती दिख रही हैं। आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed