फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attacks on children reached shocking levels says UNICEF report

बच्चों के लिए सबसे क्रूर रहा साल 2017, यूनिसेफ ने जारी की रिपोर्ट  

Thu, 28 Dec 2017 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Attacks on children reached shocking levels says UNICEF report

यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस इमरजेंसी फंड (यूनिसेफकी एक रिपोर्ट में 2017 को दुनियाभर के बच्चों के लिए सबसे खतरनाक और क्रूर साल बताया गया है। दावा किया गया किया गया कि दुनिया के कई हिस्सो में मौजूदा समय में बच्चों की स्थिति बेहद खराब है और उन्हें मानव हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं बच्चों को युद्ध, रेप, जबरन शादी और सेक्स गुलाम के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया। बच्चों का शोषण करने वाले संघर्षरत देशों में इराक, सीरिया, यमन, नाइजीरिया साउथ सूडान और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन तमाम देशों में बच्चों को ढाल बनाकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इन देशों में मौजूद चरमपंथी समूह बच्चों को जबरन अपने नापाक मंसूबों के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्हें कई दिनों तक कैद करके रखा जाता है न ही खाना दिया जाता है। यही नहीं इन बच्चों को आत्मघाती हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम ने लगभग 135 बच्चों को आत्मघाती हमलावर के तौर पर इस्तेमाल किया। जबकि सोमालिया में 1800 से ज्यादा बच्चों को साल 2017 के पहले 10 महीने के लिए जबरन युद्ध में शामिल किया गया। वहीं साउथ सूडान में 2013 से अबतक 19,000 बच्चों को सेना में शामिल किया गया।


वहीं इस रिपोर्ट को जारी करने के बाद यूनिसेफ ने इसपर चिंता जाहिर करते हुए तमाम देशों से बच्चों के प्रति हो रही क्रूरता को खत्म करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed