{"_id":"60246a0b8ebc3ee9456e9ca2","slug":"attack-on-un-mission-in-mali-20-soldiers-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली : संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुआ हमला, गोलीबारी में 20 जवान घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली : संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुआ हमला, गोलीबारी में 20 जवान घायल
Thu, 11 Feb 2021 04:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, डकार
एजेंसी, डकार
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:49 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack- Mali military
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुए हमले में 20 शांति रक्षक घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता व माली में महासचिव के विशेष प्रतिनिधि महामत सालेह अन्नादीफ ने बुधवार को बताया कि डोएंटजा के करीब केरेना स्थित संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी अड्डे पर बुधवार सुबह तड़के हमला हुआ।
विज्ञापन
हमलावरों की गोलीबारी में 20 जवान घायल हुए। अन्नादीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद कायरतापूर्ण हरकत करार दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन अलकायदा से जुड़ा एक कट्टरवादी संगठन लगातार संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों को निशाना बनाता रहा है।
विज्ञापन