फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on lesbian couple in london bus, four arrested

लंदन बस हमला: समलैंगिक दंपति पर हमला करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 03:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on lesbian couple in london bus, four arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

लंदन की एक डबल डेकर बस में कुछ लोगों ने लेस्बियन दंपति पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की। इन दोनों से अपराधियों ने सबके सामने किस करने को कहा था, जब इन्होंने इस बात से इनकार कर दिया तो इनपर हमला किया गया। पुलिस ने 15 से 18 साल के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना का काफी विरोध कर रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ितों के बैग और फोन भी छीन लिए गए। 


loader

ये घटना 30 मई की है लेकिन सोशल मीडिया पर खबर के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। सोशल मीडिया यूजर्स कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 

28 साल की मेलानिया गेमोनट ने इस घटना के बारे में बताया, "उन्होंने हमें घेर लिया था और आपत्तिजनक बातें करने लगे। मैंने थोड़ा मजाक करने की कोशिश की और उनसे कहा कि मेरी साथी क्रिस अंग्रेजी नहीं समझती है। यहां तक कि वो बीमार दिखने की कोशिश कर रही थी...

लेकिन उन लोगों ने हमपर सिक्के फेंकने शुरू कर दिए। दूसरी चीज जो मुझे पता है वो है कि क्रिस बस के बीच में थी और सब उसके साथ मारपीट कर रहे थे। तो मैं वहां गई और उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद वो लोग मुझे मारने लगे, सच में मेरे शरीर से खून बह रहा था।"

क्रिस से जब पूछा गया कि क्या इस हमले के बाद से वो लोगों के सामने हाथ पकड़ने की इच्छुक कम होंगी, तो उन्होंने कहा, "मैं क्वीर दिखने में डरती नहीं हूं। मैं तब भी और अभी भी गुस्से में हूं। मैं डर गई थी।"

इस घटना में इन महिलाओं के चेहरे पर हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। इस हमले की निंदा प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी की है। घटना के बाद दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, अब दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed