फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Atlanta Mayor Andre Dickens joins city’s Hindu American community in Diwali celebration

दिवाली का जश्न: अमेरिका में मेयर ने हिंदुओं के साथ मनाया जश्न, ब्रिटेन में कई मंत्री पहुंचे भारतीय दूतावास

Fri, 10 Nov 2023 08:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 08:10 AM IST
सार

मेयर आंद्रे डिकेंस ने कहा कि यह निर्विवाद है कि अटलांटा मजबूत और बेहतर है। हम आभारी है कि हमारे यहां कई अंतरराष्ट्रीय समुदाए हैं और लोगों ने अटलांटा को अपना घर बनाया हुआ है।

विज्ञापन
Atlanta Mayor Andre Dickens joins city’s Hindu American community in Diwali celebration
अटलांटा के मेयर आंद्रे डिकेंस दिवाली उत्सव में शहर के हिंदू समुदाय के साथ शामिल हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश-दुनिया में दिवाली का उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को हिंदू अमेरिकी समुदायों ने रोशनी का त्योहार मनाया। इस मौके पर अटलांटा के मेयर आंद्रे डिकेंस भी दिवाली के जश्न और रात्रिभोज में शामिल हुए।

विज्ञापन


अटलांटा मजबूत और बेहतर
मेयर ने कहा कि यह निर्विवाद है कि अटलांटा मजबूत और बेहतर है। हम आभारी है कि हमारे यहां कई अंतरराष्ट्रीय समुदाए हैं और लोगों ने अटलांटा को अपना घर बनाया हुआ है। दक्षिण एशियाई व भारतीय समुदाय अटलांटा की संस्कृति और अटलांटा की अर्थव्यवस्था पर अविश्वसनीय प्रभाव डालते हैं।' 
विज्ञापन

 
भारतीय उद्यमियों की सराहना
उन्होंने भारतीय उद्यमियों द्वारा अटलांटा की अर्थव्यवस्था में किए गए योगदान की सराहना की, जो हजारों रोजगार लेकर आए। उन्होंने नागरिक अधिकार आंदोलन में महात्मा गांधी के विशेष योगदान पर भी बात की। उन्होंने कहा,  'जिस तरह गांधी डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के लिए मार्गदर्शक थे। मैं आप सभी को उत्सव की उज्ज्वल शाम और एक अद्भुत दिवाली उत्सव की शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली मनाकर खुश
उन्होंने कहा, 'हम दिवाली मनाकर खुश हैं। सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक दिवाली अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाता है।' इस बीच, न्यूयॉर्क राज्य के सीनेटर केविन थॉमस ने बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ के साथ दिवाली समारोह में भाग लिया।

ब्रिटेन में भी मना जश्न
पहली बार वेल्स के प्रथम मंत्री और दो सबसे वरिष्ठ मंत्री (स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था) बुधवार को कार्डिफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए। वेल्स सरकार और भारत के वाणिज्य दूतावास ने मिलकर दिवाली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर, वेल्स के प्रथम मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड ने अगले वर्ष एक नई वेल्स और भारतीय आर्थिक पहल की योजना की घोषणा की।


पोंटकैना में ग्लैमरगन क्रिकेट क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए 69 वर्षीय लेबर राजनेता ने कहा कि दोनों देशों के बीच और भी अधिक अच्छे आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंध बनाना है। इस बीच उन्होंने अगले साल होने वाली एक योजना का भी खुलासा किया। बता दें, सेंट डेविड डे के मौके पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सहित कई शहरों में अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed