{"_id":"64072fd48e830357870e15c3","slug":"at-least-7-people-killed-and-over-70-people-injured-in-an-explosion-a-building-in-dhaka-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Blast: ढाका की सात मंजिला इमारत में विस्फोट; 17 की मौत, 100 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh Blast: ढाका की सात मंजिला इमारत में विस्फोट; 17 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Tue, 07 Mar 2023 10:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Blast
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में भीषण विस्फोट हुआ। इस दौरान अब तक 17 लोगों को मौत हो गई है। 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही 11 दमकल इकाइयों को मौके पर भेजा गया। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
डीएमसीएच पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने बताया कि घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इन सभी का अस्पताल की आपातकालीन इकाई में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत में सैनिटरी उत्पादों के लिए कई स्टोर हैं। बगल की इमारत में BRAC बैंक की एक शाखा भी है। विस्फोट की वजह से बैंक की कांच की दीवारें टूट गईं। सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव मिले हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव अभियान में उनकी तलाश जारी है। स्थानीय दुकानदार सफायेत हुसैन ने बताया कि पहले तो मुझे लगा कि यह भूकंप है। विस्फोट से पूरा सिद्दीक बाजार हिल गया। मैंने क्षतिग्रस्त इमारत के सामने 20-25 लोगों को सड़क पर पड़े देखा। वे गंभीर रूप से घायल थे। खून बह रहा था। वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग दहशत में इधर-उधर भार रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले, शनिवार को बांग्लादेश के चटगांव में एक ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताकुंडा उपजिला के केशबपुर इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे ऑक्सीजन प्लांट में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने आग की लपटों को उठते देखा था। इसी सील फरवरी में ढाका में एक आवासीय इमारत में आग लग गई थी। इस हादसे में एक की मौत को गई थी, तो वहीं कई लोग झुलस गए थे।