फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 48 killed in road accident in western Kenya

Kenya: केन्या में सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत; शिपिंग कंटेनर लेकर जा रही लॉरी ने कुचला

Sat, 01 Jul 2023 03:21 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2023 03:21 AM IST
सार

केन्या रेड क्रॉस ने भी इसके बारे में जानकारी दी। रेड क्रास ने बताया कि लॉरी ने छह से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही कई  पैदल चल रहे यात्रियों को भी कुचल दिया। बता दें कि मरने वालों में कई युवा और व्यवसायी भी शामिल हैं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन
At least 48 killed in road accident in western Kenya
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी केन्या के लोंडियानी में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार शाम को हुए हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बारे में जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये घटना तब हुई जब शिपिंग कंटेनर ले जा रही एक लॉरी सड़क से उतर गई और कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद इसके कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में क्षतिग्रस्त मिनीबसों और ट्रकों के साथ-साथ कारों और मोटरसाइकिलों के टूटे हुए टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 48 है। वहीं, हादसे के समय वहां मौजूद एक ड्राइवर पीटर ओटीनो ने बताया कि मैंने एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर को देखा। मैंने गाड़ी घुमाई और उसके टक्कर मारने से बच गया। उसने बताया कि मैंने अपनी आँखों से लगभग 20 शव देखे। इस दौरान कई अन्य शव भी वाहनों के नीचे थे। 
विज्ञापन


केन्या रेड क्रॉस ने भी इसके बारे में जानकारी दी। रेड क्रास ने बताया कि लॉरी ने छह से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही कई  पैदल चल रहे यात्रियों को भी कुचल दिया। बता दें कि मरने वालों में कई युवा और व्यवसायी भी शामिल हैं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि देश उन परिवारों के लिए शोक मनाता है जिन्होंने लोंडियानी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को हुआ हादसा केन्या के इतिहास के सबसे भयावह सड़क हादसों में शुमार है। इससे पहले बीते साल मध्य केन्या में एक बस पुल से उतरकर नदी घाटी में गिर गई थी। उस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed