फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 44 civilians killed in jihadi attack in Niger

Niger: नाइजर में जिहादी हमले में कम से कम 44 नागरिकों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी

Sat, 22 Mar 2025 04:24 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

नाइजर के पश्चिमी इलाके में जिहादी समूह द्वारा किए गए एक हमले में कम से कम 44 नागरिकों की मौत हो गई है। यह हमला शुक्रवार दोपहर फंबिता गांव में हुआ, जो कोकोरोउ की ग्रामीण इलाके में स्थित है और माली तथा बुर्किना फासो की सीमा के करीब है।

विज्ञापन
At least 44 civilians killed in jihadi attack in Niger
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अफ्रीकी देश नाइजर के पश्चिमी हिस्से में एक गांव पर जिहादी समूह द्वारा किए गए एक हमले में कम से कम 44 नागरिकों की मौत हो गई है। यह हमला शुक्रवार दोपहर फंबिता गांव में हुआ, जो कोकोरोउ की ग्रामीण इलाके में स्थित है और माली तथा बुर्किना फासो की सीमा के करीब है। मंत्रालय ने अपने बयान में इस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेट सहारा (ईआईजीएस) को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

 
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "दोपहर करीब 2 बजे जब मुस्लिम उपासक शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे, तब भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने मस्जिद को घेर लिया और अत्यधिक क्रूरता से नरसंहार को अंजाम दिया। इसके अलावा बंदूकधारियों ने एक बाजार और कई घरों में आग लगा दी और फिर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Israel: हमास के एक और शीर्ष कमांडर को इस्राइल ने किया ढेर, सैन्य खुफिया विभाग का प्रमुख था ओसामा तबाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तख्तापटल के बाद बिगड़े हालात
मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में अब तक कम से कम 44 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। नाइजर, बुर्किना फासो और माली पिछले एक दशक से जिहादी समूहों के खिलाफ संघर्ष झेल रहे हैं। जिनमें अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन शामिल हैं।

 
हाल के वर्षों में इन तीनों देशों में सैन्य तख्तापलट के बाद सत्तारूढ़ जुंटाओं ने फ्रांसीसी सेना को निष्कासित कर दिया और सुरक्षा सहायता के लिए रूस की भाड़े की सेना को रखा है। इन देशों ने सहेल राज्यों के गठबंधन के रूप में एक नया सुरक्षा गठबंधन बनाने का वादा किया है।

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि जब से इन सैन्य सरकारों ने सत्ता संभाली है सहेल क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति काफी बिगड़ गई है। जिहादी हमलों और सरकारी बलों द्वारा की गई हिंसा में भारी संख्या में नागरिक मारे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Israel: इस्राइली सेना को गाजा में और अंदर तक घुसने का आदेश, शिन बेट प्रमुख की बर्खास्तगी पर कोर्ट ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed