फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 20 killed in Gaza as Qatar voices hope for ceasefire

नहीं रुक रहा कत्लेआम: आज हुए इस्राइली हमलों में 20 लोगों की मौत; गाजा में युद्धविराम की आस में कतर

Sat, 07 Dec 2024 06:16 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर एक आतंकी हमला किया था, जिससे एक नए युद्ध की शुरुआत हुई। उस हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बनाए गए।

विज्ञापन
At least 20 killed in Gaza as Qatar voices hope for ceasefire
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच बीते साल सात अक्तूबर को शुरू हुई जंग के थमने के आसार हाल फिलहाल नजर नहीं आ रहे। अहर खत्म होते दिन के साथ यह जंग और बढ़ती ही जा रही है। इस्राइल ने हमास को  जड़ से नेस्तनाबूद करने की कसम खाई है, इसका खामियाजा गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। यह शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। इस बीच, गाजा में शनिवार को हुए इस्राइली हमलों में 20 लोग मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। वहीं, दूसरी ओर कतर ने इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के लिए कोशिशों में नई उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन


20 लोगों की मौत
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गाजा के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस्राइली सेना द्वारा शनिवार को किए गए हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कम से कम आठ नागरिक थे। हालांकि बाकी लोगों के बारे में यह साफ नहीं है कि वे लड़ाके थे या नहीं। इस्राइली सेना ने गाजा सिटी और राफा में कथित हमलों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन


फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी व्यक्ति को इस्राइली सेना ने एक चेकपॉइंट पर गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि ऐसा तब किया गया जब उसने वहां सुरक्षा बलों पर पटाखे फेंके थे और उसके पास एक चाकू भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास और इस्राइल के बीच युद्ध विराम के लिए हो रही कोशिशें
इस बीच, कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने हमास और इस्राइल के बीच युद्ध विराम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के बाद संघर्ष विराम वार्ता को नई गति मिल सकती है। इस दिशा में कतर ट्रम्प प्रशासन के साथ बातचीत कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व दूत ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कूटनीतिक प्रयास को गति देने के लिए कतर और इस्राइल की यात्रा की है। 


गौरतलब है कि 7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर एक आतंकी हमला किया था, जिससे एक नए युद्ध की शुरुआत हुई। उस हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बनाए गए । उनमें से लगभग 100 लोग अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि कई और के मारे जाने की आशंका है। हमास के हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा में हमास के अड्डों को  निशाना बनाते हुए जवाबी हमले किए । इस्राइल की जवाही कार्रवाई में गाजा में 45,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed