फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 15 die in multiple attacks near US Mexico border

वारदात : अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप बंदूकधारियों ने किया हमला, कम से कम 15 लोगों की मौत

Sun, 20 Jun 2021 08:10 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Jun 2021 08:10 PM IST
सार

सुरक्षाबलों के साथ समंन्वय कर रही तामाउलिपास सरकारी एजेंसी ने एक बयान में बताया कि टेक्सास के मैकएलेन से सटे रेनोसा के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बंदूकधारी कई गाड़ियों पर सवार होकर आये और उन्होंने हमला शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
At least 15 die in multiple attacks near US Mexico border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेनोसा के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बंदूकधारियों ने हमला किया और झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों के साथ समन्वय कर रही तामाउलिपास सरकारी एजेंसी ने एक बयान में बताया कि टेक्सास के मैकएलेन से सटे रेनोसा के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बंदूकधारी कई गाड़ियों पर सवार होकर आये और उन्होंने हमला शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि एक सीमावर्ती पुल के समीप पुलिस पर किये गये हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य को गोलियां बीच में आने की वजह से लगीं या उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद सेना, नेशनलगार्ड, प्रांतीय पुलिस एवं अन्य एजेंसियो ने मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसने संभवत: दो महिलाओं को अगवा किया था। अधिकारियों के अनुसार तीन वाहन भी जब्त किये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed