फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 11 killed in Syrian government attack on Idlib province include a journalist and 2 child

सीरिया में एयर स्ट्राइक से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, मरने वालों में स्वयंसेवक पत्रकार भी शामिल

Mon, 22 Jul 2019 06:22 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
At least 11 killed in Syrian government attack on Idlib province include a journalist and 2 child
अनस अल दयब - फोटो : Twitter @SyriaCivilDef

रविवार को उग्रवादियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हवाई हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। वार मॉनिटर और बचावकर्मियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के अनुसार, सीरियाई सरकार के हवाई हमलों में पश्चिमी इदलिब प्रांत के उरुम अल-जवाज गांव में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिण प्रांत में केफारौमा में दो बच्चों सहित चार अन्य मारे गए।
विज्ञापन

 




एक रूसी एयर स्ट्राइक में रक्षा स्वयंसेवक नागरिक और पत्रकार अनस अल दयब नाम के भी मारे जाने की खबर है। अनस खानशेखौं शहर में वहां के हालातों को कवर करते थे। 'द व्हाइट हेल्मेट्स' समूह के सदस्यों ने इदलिब में नागरिक सुरक्षा केंद्र के साथ एक स्वयंसेवक और मीडियाकर्मी अनस की मौत को 'नायक के पतन का शोक' बताया है। 

 



समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पत्रकार के दोस्तों और परिवार के सदस्यों को एक सफेद कफन में लिपटे पत्रकार का शव लेने के लिए इकट्ठा होते देखा। उनकी मां और पिता, साथी नागरिक पत्रकारों और बचावकर्मियों ने उन्हें इदलिब शहर में दफन होते देखा, क्योंकि वहां चल रही बमबारी ने उन्हें उनके शहर में रुकने से रोक दिया था।

रूस और सीरिया सरकार के सैन्य विमानों ने इदलिब में अप्रैल के अंत से ही हमले तेज कर दिये थे। यहां अब तक करीब 600 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed