फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 12 people have been shot in the area of Kensington and Allegheny in Philadelphia

अमेरिका: फिलाडेल्फिया के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 लोगों को लगी गोली

Sun, 06 Nov 2022 10:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Nov 2022 10:17 AM IST
सार

अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
At least 12 people have been shot in the area of Kensington and Allegheny in Philadelphia
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी अमेरिकी पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


पिछले महीने उत्तरी कैरोलिना में भी हुई थी गोलीबारी
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले महीने 13 अक्तूबर को दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से भी ऐसी ही खबर सामने आई थीं। जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख भी जताया था।
विज्ञापन


इससे पहले फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में भी हुई थी फायरिंग
वहीं इससे पहले फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार नौ अक्टूबर को सुबह करीब तीन बजे हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed