फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AstraZeneca to apply for COVID19 vaccine approval in America later in 2021 news in Hindi

एस्ट्राजेनेका: अमेरिका में अपने कोविड टीके की अनुमति के लिए साल के अंत में करेगी आवेदन

Thu, 29 Jul 2021 05:27 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 29 Jul 2021 05:27 PM IST
सार

ब्रिटिश-स्वीडिश बायोफार्मा दिग्गज एस्ट्राजेनेका ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह अमेरिकी औषधि नियामक से अपने टीके की अनुमति के लिए इस साल के अंत में आवेदन करेगी। एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। एजेडडी1222 नामक इस टीके का भारत में भी उत्पादन हो रहा है। यहां भारतीय सीरम संस्थान, कोविशील्ड के नाम से इसका निर्माण कर रहा है। इस टीके को यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय औषधि नियामकों से अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन
AstraZeneca to apply for COVID19 vaccine approval in America later in 2021 news in Hindi
Astrazeneca - फोटो : Social Media

विस्तार

गुरुवार को जारी हुए कंपनी के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम बताते हैं कि कंपनी और सीरम संस्थान समेत इसकी उप लाइसेंसधारी कंपनियों ने इस साल की पहली छमाही में 170 से अधिक देशों में टीके की 70 करोड़ से अधिक खुराकें पहुंचाई हैं। अनुमतियों के लिए समय सारिणी संकेत करती है कि कंपनी अमेरिकी औषधि नियामक के पास इस टीके को अनुमति देने के लिए इस साल के अंत तक आवेदन कर सकती है। 

विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका ने अमेरिका में अपने कोविड टीके के क्लीनिकल ट्रायल का डाटा मार्च के अंत में जारी किया था। तब से ही यूएसएफडीए आवेदन के लिए इसकी टाइमलाइन पर काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एस्ट्राजेनेका ने महामारी के रहने तक गैर-लाभकारी आधार पर वैक्सीन देने का वादा किया है। इसमें वैक्सीन की आठ करोड़ खुराकें शामिल हैं जो निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए कोवाक्स पहल में दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed