फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AstraZeneca covid vaccine: AstraZeneca puts Covid 19 vaccine trial on hold over safety concern

एस्ट्राजेनेका के बनाए कोरोना वैक्सीन पर रोक, सीरम इंस्टिट्यूट को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 09 Sep 2020 08:51 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Sep 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
AstraZeneca covid vaccine: AstraZeneca puts Covid 19 vaccine trial on hold over safety concern
coronavirus vaccine (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस महामारी के बीच सबकी निगाहें अमेरिका की एस्ट्राजेनेका कंपनी पर टिकीं हुई थीं। माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लेगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। एस्ट्राजेनेका ने अपने अंतिम चरण के वैक्सीन ट्रायल पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि परीक्षण के दौरान एक व्यक्ति बीमार पड़ गया, जिसके बाद हमने परीक्षण पर रोक लगाने का फैसला किया है। बयान में कहा गया कि यह एक रूटीन रुकावट है, क्योंकि परीक्षण में शामिल व्यक्ति की बीमारी के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है। इस पर समीक्षा के बाद ही परीक्षण को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सीरम इंस्टिट्यूट को कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं, सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया ने बुधवार को कहा कि भारत में कोई समस्या नहीं है। कंपनी ने कहा कि टीके का भारत में परीक्षण जारी है और इसमें कोई समस्या सामने नहीं आई है। इसके बाद भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीसीजीआई का कहना है कि कंपनी ने वैक्सीन ट्रायल को लेकर ताजा जानकारी उसे नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीजीआई ने नोटिस में कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन के 'सामने आए गंभीर प्रतिकूल प्रभावों' के बारे में अपना विश्लेषण रिपोर्ट सबमिट नहीं किया। वहीं, डीसीजीआई के हेड डॉ वीजी सोमानी ने नोटिस का तुरंत जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी जवाब नहीं देती तो यह मान लिया जाएगा कि उसके पास सफाई में कहने को कुछ नहीं है और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी।




हेल्थ न्यूज वेबसाइट स्टेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका ने कोरोना वैक्सीन ट्रायल पर सुरक्षा कारणों के चलते रोक लगा दी है। कंपनी की तरफ से यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि परीक्षण के आखिरी चरण में एक प्रतिभागी पर इसके गंभीर प्रतिकूल प्रभाव हो रहे थे। जिस वैक्सीन पर रोक लगाई गई है, उसे लेकर माना जा रहा था कि वो कोरोना से लड़ने में कारगार हथियार होगी।

स्टेट न्यूज ने एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता के बयान के हवाले से कहा कि मानक समीक्षा प्रक्रिया ने सुरक्षा डाटा की समीक्षा करने की अनुमति देने के लिए वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है। यह अध्ययन विभिन्न स्थलों पर एस्ट्राजेनेका और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण कर रहा है। इसमें यूनाइटेड किंगडम में किया जा रहा परीक्षण भी शामिल है, जहां वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्ट किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा, कोविड-19 वैक्सीन अक्तूबर तक हो सकती है तैयार

स्टेट न्यूज के अनुसार, मामला किस तरह का था और वैक्सीन की प्रतिकूल प्रतिक्रिया कब देखने को मिली, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, जिन प्रतिभागियों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा था, वो जल्द ही रिकवर हो जाएंगे। 


रिपोर्ट में कहा गया, वैक्सीन के परीक्षण पर रोक ने अन्य एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के परीक्षणों को प्रभावित किया है। साथ ही अन्य वैक्सीन निर्माताओं द्वारा किए जा रहे क्लिनिकल ट्रायल को भी प्रभावित किया है। अब वे सब भी इस तरह के संकेतों की तलाश में होंगे ताकि वैक्सीन के उचित प्रभाव को समझा जा सके। 

एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता के बयान में कहा गया है कि बड़े परीक्षणों में संयोग से बीमारी होगी, लेकिन इसे ध्यान से जांचने के लिए स्वतंत्र रूप से समीक्षा की जानी चाहिए। रिपोर्ट में बताया गया कि गंभीर प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं अलग-अलग होती हैं और इसमें उन मुद्दों को शामिल किया जा सकता है, जिनमें अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है, खतरनाक बीमारी हो सकती है और मौत भी हो सकती है। 

फिलहाल, एस्ट्राजेनेका ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि नौ प्रमुख अमेरिकी और यूरोपीय वैक्सीन डेवलपर्स ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए अत्यावश्यकता के बावजूद अपने प्रयोगात्मक वैक्सीनों के लिए वैज्ञानिक सुरक्षा और प्रभावकारिता मानकों को बनाए रखने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed