फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AstraZeneca covid vaccine increases immunity to the elderly

Coronavirus Vaccine: ब्रिटेन की कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी

Fri, 20 Nov 2020 02:02 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
AstraZeneca covid vaccine increases immunity to the elderly
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस की वैक्सीन आने का लोग इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस टीका विकसित नहीं किया जा सका है। अब एक सुखद खबर ब्रिटेन से आई है वहां की वैक्सीन विकसित कर रही एक कंपनी एस्ट्राजेनेका का दावा है कि उसकी कोरोना वैक्सीन ने बुजुर्गों में भी जबर्दस्त प्रतिरोधक क्षमता विकसित की है। 

विज्ञापन


शोध आधारित पत्रिका लैंसेट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी ने कोरोना टीका सीएचएडीओएक्स1 एनकोव-19 के अध्ययन के लिए 560 लोगों को शामिल किया था। जिसमें कहा था कि टीका ऐसा हो जो ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कारगर हो। यह टीका 55 से ऊपर 70 साल से भी अधिक के बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन



दुनियाभर के विशेषज्ञों का कहना था कि कोरोना अधिक उम्र के लोगों के लिए खतरनाक है। यदि कोई प्रभावी वैक्सीन विकसित नहीं की गई तो बुजुर्गों की मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। साथ ही इस वैक्सीन से बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला ने कहा था अगले महीने तक आ सकती है कोरोना टीके की 10 करोड़ खुराक
सीआइआइ के सीईओ अदार पुनावाला ने कहा था टीके का शुरुआती उत्पादन भारत के लिए होगा और इसके आने से टीका वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया, अगले साल की शुरुआत में टीके को मंजूरी मिलने के बाद अन्य दक्षिण एशियाई देशों को भी खुराक भेजी जाएंगी।


सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन के सौ करोड़ डोज बनाएगी जिसमें 50 करोड़ भारत के लिए और 50 करोड़ अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए होंगे। सीरम इंस्टीट्यूट अब तक वैक्सीन के चार करोड़ डोज तैयार कर चुका है। पूनावाला के अनुसार एस्ट्राजेनेका और सीरम के बीच वैक्सीन उत्पादन का करार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed