फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asim Bajwa quits as Imran Khan adviser post but continue as CPEC Authority chief

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इमरान खान के शीर्ष सहयोगी आसिम बाजवा ने दिया इस्तीफा

Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Asim Bajwa quits as Imran Khan adviser post but continue as CPEC Authority chief
Asim Bajwa and Imran Khan - फोटो : social media

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  के विशेष सूचना एवं प्रसारण सहायक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आसिम बाजवा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान की सेना के पूर्व प्रवक्ता बाजवा ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री इमरान खान से सूचना एवं प्रसारण पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


डॉन अखबार के अनुसार वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्राधिकरण के अध्यक्ष पर बाजवा बने रहेंगे। वह दक्षिणी कमान के कमांडर रह चुके हैं। दरअसल बाजवा ने खान को एक महीने से अधिक समय पहले अपना इस्तीफा सौंपा था। तब खान ने बाजवा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उनसे विशेष सहायक के पद पर बने रहने को कहा था।
विज्ञापन


इससे पहले एक वेबसाइट में खबर छपी थी कि विदेशों में अपनी पत्नी, बेटों और भाइयों का कारोबार स्थापित करने में उन्होंने अपने पदों का दुरुपयोग किया था। वेबसाइट में कहा गया है कि बाजवा के छोटे भाइयों ने 2002 में अपना पहला पापाज पिज्जा रेस्तरां खोला था। उसी साल बाजवा ने जनरल परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में लेफ्टिनेंट जनरल की तरह काम करना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed