फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ashwini Vaishnav discussed the expansion of nanomachine and AI WEF 2024

WEF 2024: नैनोमशीन-एआई के विस्तार पर अश्विनी वैष्णव ने की चर्चा, एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु पर जताई चिंता

Wed, 17 Jan 2024 11:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावोस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को मैन्युफैक्चरिंग के मूनशॉट्स विषय पर आधारित एक सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को प्रतिभाओं को सक्रीय करने की आवश्यकता है। सत्र में वैश्विक विनिर्माण कंपनियों के सीईओ शामिल थे।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav discussed the expansion of nanomachine and AI WEF 2024
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

विस्तार

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन- 2024 आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए है। इस दौरान एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र विकास की अगली लहर के लिए तैयार है। इसमें विकास और लचीलापन का अहम योगदान होगा। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को मैन्युफैक्चरिंग के मूनशॉट्स विषय पर आधारित एक सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को प्रतिभाओं को सक्रीय करने की आवश्यकता है। सत्र में वैश्विक विनिर्माण कंपनियों के सीईओ शामिल थे। इस दौरान नैनोमिशन और एआई जैसी विकसित तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई। नवाचार, उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग अब अगली पीढ़ी की विनिर्माण तकनीकों में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है। वैष्णव ने आगे कहा कि भारत में तकनीकी प्रगति हो रही है। हमारे यहां स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

फ्लेक्स लिमिटेड की सीईओ के साथ साझा की फोटो
दावोस से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की और कहा कि फ्लेक्स लिमिटेड मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है। फ्लेक्स की सीईओ रेवती अद्वैथी के साथ अच्छी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलवायु मुद्दे पर गुटेरेस ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मुद्दे पर बात की। उन्होंने अतंरराष्ट्रीय शासन सुधारों से उत्पन्न खतरों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने वैश्विक नेताओं से जलवायु खतरों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र वैश्विक वित्तीय वास्तुकला में आवश्यक सुधारों पर विचार करने के लिए सितंबर-2024 में एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उनका कहना है कि भूराजनीतिक विभाजन हमें वैश्विक समाधानों के लिए एक साथ आने से कतराते हैं।

पाकिस्तानी पीएम बोले- हमारी क्षमता सराहनीय है
दावोस में पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर एक साक्षात्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परिणामों का देश है। पाकिस्तान चिंता का देश नहीं है। हमें रचनात्मक रूप से देखना चाहिए। पाकिस्तान एक मध्यम आकार की शक्ति है। हमारी क्षमता और भूमिका की सराहना आवश्यक है। पाकिस्तान की भूमिका को पहचानना समय की मांग है, चाहे वह क्षेत्र में हो या वैश्विक मंच पर। एक सवाल के जवाब में काकर ने आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए क्षेत्रीय दृष्टिकोण की जरूरत पर जोर दिया।

ग्रीन हाईड्रोजन पर ध्यान केंद्रित
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। दुनिया भविष्य के ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन पर ध्यान केंद्रित करती है। हमारे पास एक बड़ी उपभोक्ता आबादी है। ऊर्जा की एक बड़ी मांग होगी। हम हरित ऊर्जा की ओर बढ़ेंगे। हरित हाइड्रोजन जल्द से जल्द हमारे परिदृश्य में आ जाएगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed