फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arushi Aggarwal recently accepted to attend the first ever UN Youth Climate Summit in New York City

न्यूयॉर्क में 21 सितंबर को होने वाले यूएन यूथ क्लाइमेट समिट के लिए 15 वर्षीय आरुषि को चुना गया

Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
सार

  • 15 वर्षीय अरुषि अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र के यूथ क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने के लिए चुना गया
  • आरुषि अननोन16 डॉट कॉम की संस्थापक हैं, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है
  • आरुषि 200 से ज्यादा अयोग्य छात्रों के लिए एसटीईएम की कार्यशालाएं  चलाती हैं
  •  समिट के लिए दुनिया भर से 500 युवाओं को चुना गया है। जिनमें आरुषि अग्रवाल भी शामिल हैं

विज्ञापन
Arushi Aggarwal recently accepted to attend the first ever UN Youth Climate Summit in New York City
Arushi Aggarwal - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यू जर्सी के एक स्थानीय समुदाय की सदस्य अरुषि अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र के यूथ क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है। यह समिट शनिवार, 21 सितंबर को न्यूयॉर्क शहर में पहली बार आयोजित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम उन युवा नेताओं के लिए एक मंच होगा, जहां जलवायु परिवर्तन को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे समाधान को संयुक्त राष्ट्र के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में जलवायु परिवर्तन पर काम कर रहे युवा नेताओं का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।

विज्ञापन


अरुषि डब्ल्यूडब्ल्यूपी एचएसएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके अंदर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए जुनून है, जो उन्हें गंभीर विषयों पर सोचने के लिए तैयार करता है। वह अपने जिले की रोबोटिक्स टीम की निदेशक हैं, इसके अलावा एक उत्सुक प्रोग्रामर भी हैं।
विज्ञापन


आरुषि अननोन16डॉट कॉम की संस्थापक हैं, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को समर्पित है, जो कंप्यूटर विज्ञान में महिला और अल्पसंख्यकों के हितों का समर्थन करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षित करता है। साथ ही इस क्षेत्र में नस्लीय और लैंगिक अंतर को कम करता है। आरुषि 200 से ज्यादा अयोग्य छात्रों के लिए एसटीईएम की कार्यशालाएं चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के जिस यूथ क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने के लिए आरुषि को चुना गया है, उसके लिए सात हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। इस समिट में जलवायु संकट को दूर करने और अग्रिम समाधानों के लिए नेतृत्व प्रदर्शित करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने लिए दुनिया भर से 500 युवाओं को चुना गया है। जिनमें आरुषि अग्रवाल भी शामिल हैं।

यूथ क्लाइमेट समिट में प्रोग्रामिंग पर अपनी क्षमता को प्रदर्शित के लिए एक पूरा दिन होगा। जिसमें युवा कार्यकर्ताओं, इनोवेटर्स, उद्यमियों, और जलवायु परिवर्तन पर काम करने वालों को एक साथ एक मंच मिलेगा, जो चुनौती को पूरा करने के लिए आवश्यक गति और पैमाने पर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जीवन के सभी क्षेत्रों से आने वाले युवा नेताओं को समान प्रतिनिधित्व के साथ, एक्शन ओरिएंटेड, पारस्परिक और समावेशी मौका देगा।

क्लाइमेट एक्शन समिट 2019 के विशेष दूत लुइस अल्फांसो डी अल्बा ने कहा कि, युवा हमें जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई का रास्ता दिखा रहे हैं। मैं दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन पर काम कर रहे युवा नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हूं, मैं चाहता हूं कि वे वैश्विक मंच पर अपनी सही जगह ले सकें और इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल हों।

अरुषि अग्रवाल ने बताया कि, जलवायु परिवर्तन एक ऐसा मुद्दा है जो पृथ्वी के प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करता है। यह शिखर सम्मेलन युवाओं को हमारी धरती को बचाने के लिए विभिन्न कार्यों में संलग्न होने और उन पर चर्चा करने का एक अवसर देगा।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed