फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   artemis astronauts shown manicouagan impact structure on earth

Artemis: आर्टेमिस-II के कैमरे में कैद 20 करोड़ साल पुरानी टक्कर का निशान, अंतरिक्षयात्री ने दिखाई झलक

Mon, 06 Apr 2026 01:04 PM IST
Nitin Gautam डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 06 Apr 2026 01:04 PM IST
सार

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन पर गए अंतरिक्षयात्रियों ने पृथ्वी की एक दुर्लभ तस्वीर खींची है। इस तस्वीर में पृथ्वी और क्षुद्र ग्रह के बीच 20 करोड़ साल पुरानी टक्कर के निशान दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
artemis astronauts shown manicouagan impact structure on earth
नासा के अंतरिक्षयात्री ने खींची दुर्लभ तस्वीर - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस मून मिशन क्रू जैसे-जैसे चांद के करीब पहुंच रहा है, रोचक जानकारी के साथ चांद और पृथ्वी की नई झलक भी दिखा रहा है। नासा के इस मिशन को लेकर दुनियाभर में चर्चा है. मिशन में शामिल रहने वाले एस्ट्रोनॉट से लेकर इस मिशन पर बारीकी से नजर रखने वाले एस्ट्रोनॉट पल पल की खबर रख रहे हैं। ऐसे ही एक एस्ट्रोनॉट क्रिस विलियम्स ने कैमरे में कैद पृथ्वी के 20 करोड़ साल पुराने टकराव के निशान यानी 'मैनिकौगन क्रेटर' की झलक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखाया है। क्रिस विलियम्स भले ही इस मिशन का हिस्सा न हों लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया में चांद का जो फोटो शेयर किया है वो मून मिशन को लेकर दिलचस्पी और बढ़ा देता है।  
विज्ञापन

 
अंतरिक्षयात्री ने दिखाया दुर्लभ नजारा
क्रिस विलियम्स ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए चंद्रमा और पृथ्वी के गड्ढों (क्रेटर्स) के बारे में बताया है। उन्होंने क्रू के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर होने वाले अनुभव का जिक्र किया। क्रिस विलियम्स ने लिखा कि जैसे-जैसे आर्टेमिस II का क्रू चांद के पास आएगा, उन्हें चांद की सतह का सीधा नजारा देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह होगी कि चांद की दूसरी तरफ (फार साइड) कई गड्ढे दिखाई देगी। ये गड्ढे सौर मंडल के इतिहास में हुए क्षुद्रग्रहों और उल्कापिंडों के टकरावों से बने हैं। ये हमारे सौर मंडल के इतिहास का रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि पृथ्वी पर भी ऐसे कई टकराव हुए हैं, जिनका बड़ा प्रभाव पड़ा। उदाहरण के लिए, डायनासोर युग के अंत में हुए एक बड़े टकराव ने इन जीवों के विलुप्त होने में भूमिका निभाई। लेकिन पृथ्वी पर प्लेट टेक्टोनिक्स, मौसम और ज्वालामुखी गतिविधियों ने अधिकांश पुराने गड्ढों को मिटा दिया है। इस कारण पृथ्वी के टकराव का इतिहास नहीं दिखता है। चांद हमें इस पूरी तस्वीर को समझने में मदद करता है और हमारे पृथ्वी के अतीत की अनोखी कहानी सुनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षुद्र ग्रह के टकराने से बना था गड्ढा
विलियम्स ने बताया कि पृथ्वी पर अभी भी कई गड्ढे मौजूद हैं, लेकिन वे चांद वाले गड्ढों की तरह आसानी से नजर नहीं आते। कुछ गड्ढे हालांकि स्पष्ट दिखाई देते हैं। उदाहरण के तौर पर कनाडा के क्यूबेक में स्थित मैनिकौगन क्रेटर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह गड्ढा लगभग 20 करोड़ साल पहले बना था, जब करीब 5 किलोमीटर चौड़े एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराया था। आज यह गड्ढा 70 किलोमीटर से भी ज्यादा चौड़ा है। क्रिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब वे व्यायाम कर रहे थे, तब उन्होंने आईएसएस के कूपोला खिड़की से इस गड्ढे का शानदार नजारा देखा। नजारा इतना खूबसूरत था कि उन्होंने कसरत रोककर इसकी तस्वीर ले ली।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed