फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arsenal footballer Pablo Mari among five people stabbed in a shopping centre in Milan

Italy: इटली के सुपरमार्केट में शख्स ने चाकू से किया हमला, फुटबॉल स्टार समेत चार घायल, एक की मौत

Fri, 28 Oct 2022 01:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ईटली
एजेंसी, ईटली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दुकान की अलमारियों से चाकू निकालकर लोगों पर हमला किया। आरोपी की उम्र 46 साल बताई जा रही है। वही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
Arsenal footballer Pablo Mari among five people stabbed in a shopping centre in Milan
पाब्लो मारी - फोटो : twitter

विस्तार

इटली के मिलान शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने लोगों पर एक सुपरमार्केट में चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आर्सेनल के स्टार फुटबॉलर पाब्लो मारी समेत चार लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह वारदात गुरुवार की शाम की है।

विज्ञापन


एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम मिलानोफिरोरी डि असागो शॉपिंग सेंटर में हुई। वहीं खबरों के मुताबिक फुटबॉलर की हालत स्थिर है लेकिन चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दुकान की अलमारियों से चाकू निकालकर लोगों पर हमला किया। आरोपी की उम्र 46 साल बताई जा रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed