फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arrest of Senior Members of Royal Family a warning to Saudi royal family

सऊदी अरबः शहजादों की गिरफ्तारी सऊदी शाही परिवार के लिए एक चेतावनी

Mon, 09 Mar 2020 02:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Arrest of Senior Members of Royal Family a warning to Saudi royal family
मोहम्मद बिन सलमान

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का समर्थन नहीं करने और तख्तापलट की कथित साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार दो शहजादों की गिरफ्तार शाही परिवार के लिए चेतावनी लेकर आया है। दोनों की गिरफ्तारी इस बात का संदेश है कि शाही परिवार का कोई भी सदस्य अगर क्राउन प्रिंस के समर्थन में नहीं रहा तो किसी भी शहजादे की गिरफ्तारी मुमकिन है।

विज्ञापन


34 साल के क्राउन प्रिंस सलमान को अपने पिता किंग सलमान के समर्थन से सत्ता के सभी प्रमुख आयामों पर पूर्ण राज प्राप्त है। शाही परिवार के करीबी एक व्यक्ति ने बताया कि किंग सलमान के भाई शहजादे अहमद बिन अब्दुल अजीज अल-सउद और भतीजे शहजादे मोहम्मद बिन नयेफ की शुक्रवार को गिरफ्तारी ऐसे व्यवहार के लिए हुई, जो नेतृत्व के खिलाफ उकसाने वाला था।
विज्ञापन


दोनों शहजादे पूर्व में गृह मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं और साम्राज्य के भीतर सुरक्षा व निगरानी का काम देखते थे। यह कदम यह जानते हुए भी चौंकाने वाला था कि शहजादे नयेफ पर करीब से नजर रखी जाने की चर्चा आम थी। 2017 में उत्तराधिकारी के उम्मीदवार की दौड़ से नयेफ के बाहर होने के बाद से उन पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादे अहमद (78) की गिरफ्तारी भी अनपेक्षित थी, क्योंकि वह किंग सलमान के सगे छोटे भाई होने के साथ ही सत्तारूढ़ अल सउद परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। यह बात अलग है कि उनके विचार 34 वर्षीय क्राउन प्रिंस से मेल नहीं खाते थे और वह उन चुनिंदा बड़े शहजादों में से एक थे, जो उनका समर्थन करने से बचते रहे थे।


सबसे पहले गिरफ्तारी की खबर देने वाले वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना था कि दोनों शहजादे तख्तापलट की साजिश रच रहे थे जो क्राउन प्रिंस को आगे बढ़ने से रोकता। शहजादों की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्रालय के कई अधिकारियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और तख्तापलट का समर्थन करने वाले संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed