फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Around 50 TTP extremists flee to Afghanistan prior to counter terrorism operation by Pak forces

Pakistan: पाकिस्तान से अफगानिस्तान भागे TTP के 50 हथियारबंद चरमपंथी, सेना-पुलिस के ऑपरेशन से डरे

Mon, 15 Aug 2022 06:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 06:27 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने रविवार देर रात बताया कि हथियारबंद चरमपंथी अपने सामान के साथ दीर जिले के रास्त अफगानिस्तान के लिए रवाना हुए। सुरक्षा बलों ने मट्टा तहसील की कनाला पहाड़ियों में उन चरमपंथियों के खिलाफ एक अभियान की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Around 50 TTP extremists flee to Afghanistan prior to counter terrorism operation by Pak forces
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षाबल आतंक रोधी अभियान चलाने जा रहे थे लेकिन इससे पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के करीब पचास हथियारबंद चरमपंथी अफगानिस्तान भाग गए। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


संघर्ष विराम के मद्देनजर पाकिस्तान लौटे थे चरमपंथी
स्थानीय लोगों ने रविवार देर रात बताया कि हथियारबंद चरमपंथी अपने सामान के साथ दीर जिले के रास्त अफगानिस्तान के लिए रवाना हुए। सुरक्षा बलों ने मट्टा तहसील की कनाला पहाड़ियों में उन चरमपंथियों के खिलाफ एक अभियान की योजना बनाई थी जो टीटीपी और पाकिस्तान सरकार के बीच संघर्ष विराम के मद्देनजर अफगानिस्तान से अपने मूल इलाकों में लौटे थे। 
विज्ञापन

 
चरमपंथियों की वापसी का बड़े पैमाने पर हुआ विरोध
सुरक्षाबलों ने चरमपंथियों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए 13 अगस्त की समयसीमा दी थी। स्वात के स्थानीय लोगों ने पहले अपने क्षेत्रों में चरमपंथियों की वापसी का बड़े पैमाने पर विरोध किया था और उन्हें जल्द से जल्द निकालने का आह्वान किया था। सुरक्षा बलों और पुलिस ने पिछले हफ्ते स्वात जिले के उन इलाकों में छापेमारी की थी जहां स्थानीय समुदाय ने चरमपंथियों को देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी समेत छह पुलिस अधिकारियों को बनाया था बंधक
पिछले हफ्ते कनाला के पहाड़ों में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में चरमपंथियों ने एक घायल पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था। हालांकि बाद में बातचीत के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। डीएसपी को रिहाई के बाद स्वात के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। टीटीपी पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed