फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Around 16 killed in shooting rampage by a gunmen, deadliest in Canadian history

कनाडा: लॉकडाउन में बंदूकधारी ने बरसाईं गोलियां, 16 लोगों की मौत

Mon, 20 Apr 2020 07:33 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Apr 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Around 16 killed in shooting rampage by a gunmen, deadliest in Canadian history
गोलीबारी - फोटो : पेक्सेल्स

दुनियाभर में कोरोना की वजह से लगातार मौतें हो रही हैं। संक्रमितों और मृतकों की बढ़ती संख्या के बीच हर तरफ लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे वक्त में रविवार को कनाडाई इतिहास की अब तक की सबसे दर्दनाक हिंसक झड़प हुई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद रविवार को एक बंदूकधारी ने पुलिस के कपड़े पहनकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, इसमें 16 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में एक व्यक्ति ने तोड़फोड़ के साथ हिंसक वारदात को अंजाम दिया, जिससे रविवार को 16 लोगों की जान चली गई, जो देश के इतिहास में सबसे घातक हमला था। अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना को जिस व्यक्ति ने अंजाम दिया उसकी पहचान 51 साल के गैब्रिएल वॉर्टमैन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो चुकी है। करीब 12 घंटे चले इस गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अफसर के भी मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन

 


हैलिफ़ैक्स के उत्तर में लगभग 60 मील (100 किलोमीटर) के छोटे से ग्रामीण बंदरगाह पोर्टापिक में एक घर के अंदर और बाहर कई शव पाए गए, पुलिस के मुताबिक यह घटना कनाडा के 30 साल के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed