{"_id":"5faaf07f8ebc3ec5f0431ac5","slug":"armenia-and-azerbaijan-agree-to-end-fight-in-nagorno-karabakh-after-russian-arbitration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मेनिया-अजरबैजान: रूस की मध्यस्थता में हुआ समझौता, क्षेत्र में 2000 रूसी सैनिक रहेंगे तैनात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्मेनिया-अजरबैजान: रूस की मध्यस्थता में हुआ समझौता, क्षेत्र में 2000 रूसी सैनिक रहेंगे तैनात
Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, येरेवान (आर्मेनिया)।
एजेंसी, येरेवान (आर्मेनिया)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के साथ हुए समझौते के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान ने मंगलवार तड़के अजरबैजान सीमा में मौजूद नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र में युद्ध रोकने का एलान किया। करीब डेढ़ माह से जारी इस जंग में आर्मेनिया की करारी हार के बाद उसके अजरबैजान के आगे समर्पण करने की खबरें भी हैं। समझौते के तहत इस क्षेत्र में करीब 2,000 रूसी शांति रक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र 1994 में अलगाववादी संघर्ष छिड़ने के बाद से ही आर्मेनिया समर्थित जातीय बलों के नियंत्रण में है और इस युद्ध में अब तक करीब 30,000 लोगों की जान जा चुकी है। इस इलाके में नए सिरे से लड़ाई 27 सितंबर को शुरू हुई जिसके बाद दो बार संघर्ष विराम की घोषणा हुई लेकिन इसके तुरंत बाद इसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को घोषित संघर्ष विराम के कायम रहने की उम्मीद जताई गई है क्योंकि अजरबैजान नागोर्नो-कराबाख के रणनीतिक रूप से अहम शुशी शहर पर रविवार को कब्जा कर बढ़त बना चुका है। आर्मेनियाई पीएम निकाले पशीनइन ने फेसबुक पर लिखा कि युद्ध रोकने का यह फैसला निजी रूप से उनके लिए और देशवासियों के लिए पीड़ादायक था।
विज्ञापन
समझौते का विरोध
आर्मेनियाई प्रधानमंत्री की घोषणा के कुछ देर बाद आर्मेनिया की राजधानी येरेवान के मुख्य चौक पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और समझौते का विरोध किया। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि हम अपनी जमीन नहीं छोड़ सकते हैं और पशीनइन का विकल्प तलाश रहे हैं।