Afghanistan: काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, तीन लोगों की मौत, तीन हमलावर भी ढेर
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए। हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक भरे एक वाहन को सिखों के पूजास्थल में प्रवेश करने से रोककर एक बड़ी घटना को टाल दिया।
तालिबान द्वारा नियुक्त गृह मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय के पूजा स्थल पर नवीनतम लक्षित हमले में, शनिवार सुबह काबुल के बाग ए बाला क्षेत्र में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर हमला हुआ और आतंकवादियों तथा तालिबान लड़ाकों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली। तालिबान बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।
ताकोर ने पुष्टि की कि इस घटना में इस्लामिक अमीरात बलों का कम से कम एक सदस्य और एक अफगान सिख नागरिक मारा गया तथा सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बताया कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए थे। कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंसे थे।
परिसर के अंदर दो विस्फोट
रिपोर्ट के अनुसार परिसर के अंदर दो विस्फोट हुए और गुरुद्वारा से सटी कुछ दुकानों में आग लग गई। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबानी लड़ाके उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Explosions heard in Karte Parwan area of Kabul city in Afghanistan.
— ANI (@ANI) June 18, 2022
(Video Source: Locals) pic.twitter.com/jsiv2wVGe8
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काबुल में गुरुद्वारे पर कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार घटना के बाद स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि गुरुद्वारा कार्ते परवान पर कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।
इससे पहले भी गुरुद्वारा पर हो चुका हमला
पिछले अक्तूबर में, तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर धावा बोल दिया था और संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत को बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।
हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे: भारतीय विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।वहीं विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा करते परवन पर हुए कायरतापूर्ण हमले की सभी को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।
गुरुद्वारा के अंदर अब भी 7-8 लोग फंसे: मनजिंदर सिंह सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जानकारी के अनुसार अब तक तीन लोग निकल चुके हैं। जिनमें से दो को अस्पताल भेजा गया है। गुरुद्वारा के गार्ड की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। अभी भी फायरिंग जारी है।