फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arguments begin in Donald Trump impeachment case in American Senate

अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग के मामले में दलीलें शुरू

Thu, 23 Jan 2020 05:14 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Jan 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Arguments begin in Donald Trump impeachment case in American Senate
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग की प्रक्रिया के तहत बुधवार को डेमोक्रेट सांसदों ने शुरूआती दलीलें रखनी शुरू कीं। हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के प्रमुख एडम शिफ ने सीनेट में आकर कहा कि ट्रंप को सत्ता के गलत इस्तेमाल और कांग्रेस के काम में बाधा डालने के लिए पद से हटाया जाना चाहिए। डेमोक्रेट के पास इस मामले में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए अगले तीन दिन में 24 घंटे का समय है और इसके बाद व्हाइट हाउस के वकील ट्रंप के बचाव में दलील देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी सीनेट में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई शुरू हुई थी। इस दौरान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों ने एक-दूसरे की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। इस दौरान गवाहों को लेकर सदन में सांसदों ने हंगामा भी किया। डेमोक्रेट सांसदों ने सीनेट के नेता मिच मैककोनेल पर आरोप लगाया था कि वह इस प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित नियम लाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यवाही के लिए रिपब्लिकन मैककोनेल ने कुछ बुनियादी नियम प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन


ट्रायल की शुरुआत से ही सीनेट रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कानून और अहम प्रक्रियात्मक मुद्दों पर बंटे नजर आए। सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक स्कूमर ने तीन संशोधन पेश किए। सभी संशोधनों में व्हाइट हाउस, विदेश विभाग और वित्त व प्रबंधन कार्यालय से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। सीनेट में इस पर मतदान हुआ कि ये संशोधन सदन के पटल में रखे जाएं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह कार्यवाही अब सीनेट में चल रही है। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिए थे। 


हालांकि उच्च सदन में ट्रंप की पार्टी के पास बहुमत होने के चलते व्हाइट हाउस का मानना है कि वह इस कार्यवाही से अपने पक्ष में मोड़ लेगा। 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रंप की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed