फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentine President Javier Miley in trouble, accused of promoting cryptocurrency, investigation to be done

Argentina: मुश्किल में फंसे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, क्रिप्टोकरेंसी के प्रचार का आरोप, होगी जांच

Tue, 18 Feb 2025 08:49 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 18 Feb 2025 08:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने एक क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार किया था। उनके प्रचार के बाद क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य गिर गया और निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि राष्ट्रपति माइली ने धोखाधड़ी से इनकार किया और कहा कि मैंने सद्भावना से काम किया। 

विज्ञापन
Argentine President Javier Miley in trouble, accused of promoting cryptocurrency, investigation to be done
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई। - फोटो : X/Giorgia Meloni

विस्तार

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपो की जांच एक न्यायाधीश को सौंपी गई है। राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने एक क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार किया था। उनके प्रचार के बाद क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य गिर गया और निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि राष्ट्रपति माइली ने धोखाधड़ी से इनकार किया और कहा कि मैंने सद्भावना से काम किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने लिब्रा क्रिप्टोकरेंसी के साथ संलिप्तता से इनकार किया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को इस परियोजना पर ध्यान आकर्षित किया था। यह एक ऐसी परियोजना थी, जिससे अर्जेंटीना को लाभ हो सकता था, लेकिन बाद में उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी मिली और फिर उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के वकीलों ने रविवार को राष्ट्रपति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को ब्यूनस आयर्स में संघीय न्यायालय संख्या एक की प्रमुख न्यायाधीश मारिया सर्विनी को सौंपा गया। वे आरोपों की जांच करेंगीं।  एक ट्वीट में राष्ट्रपति माइली ने कहा था कि क्रिप्टोरकेंसी का उद्देश्य छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप को वित्त पोषित करके आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना था। बाजार  में इसकी कीमत में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 4 बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया। हालांकि आलोचकों की टिप्पणियों के बीच इसकी कीमत में गिरावट शुरू हो गई। माइली ने कुछ घंटे बाद क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य गिरने पर  पोस्ट हटा दी। इससे इसके कई नए निवेशकों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केआईपी प्रोटोकॉल और हेडन डेविस के इस क्रिप्टो को एक लिंक पर पहुंचकर प्राप्त किया जा सकता है। जो प्रसिद्ध वाक्यांश वीवा ला लिबर्टाड! का संदर्भ देता है। इसका उपयोग राष्ट्रपति माइली अपने सोशल मीडिया पर भाषणों और संदेशों को समाप्त करने के लिए करते हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के विकास में राष्ट्रपति माइली शामिल नहीं थे। परियोजना शुरू पर जनता की प्रतिक्रिया के बाद अटकलों से बचने और आगे के जोखिम को सीमित करने के लिए उन्होंने अपना पोस्ट हटाने का फैसला किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट पर केआईपी प्रोटोकॉल परियोजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की। माइली ने एक्स पर कहा कि उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के विवरण के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर प्रकरण का फायदा उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।


राष्ट्रपति माइली ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे आगे आकर अपना चेहरा दिखाने में कोई समस्या नहीं है। जो लोग स्वेच्छा से  क्रिप्टो में  आते हैं, वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।  इसमें शामिल जोखिमों को समझते हैं। राष्ट्रपति कार्यायल ने कहा  कि देश का भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय मामले की जांच करेगा। वकील  जोनाथन बाल्डिविएज़ो ने कहा कि माइली की गतिविधि इस प्रकरण में अनिश्चित संख्या में धोखाधड़ी करने के लिए एक अवैध भागीदारी का हिस्सा थीं। राष्ट्रपति ने अवैध संगठन के अंतर्गत धोखाधड़ी की, जिसमें राष्ट्रपति की कार्रवाई की जरूरत थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed