{"_id":"6068158c8ebc3ed833000e43","slug":"argentina-s-president-alberto-fernandez-tests-positive-for-covid-19-he-had-received-russia-s-sputnik-v-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव, इस साल की शुरुआत में लगवाई थी रूसी वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव, इस साल की शुरुआत में लगवाई थी रूसी वैक्सीन
Sat, 03 Apr 2021 12:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज
- फोटो : Alberto Fernandez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप जारी है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज इस साल की शुरुआत में रूस की कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी लगवाई थी।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने शनिवार को ट्वीट किया, ''उन्हें हल्का बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी, इसके बाद उन्होंने जांच कराई। एंटीजेन जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मेरी हालत एकदम ठीक है। मैंने खुद को अलग कर लिया है।''
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज कोरोना वायरस बचाव संबंधी नियमों के तहत पृथकवास में हैं। हालांकि, इस दौरान वे कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए आधिकारिक कामकाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Quería contarles que al terminar el día de hoy, luego de presentar un registro de fiebre de 37.3 y un leve dolor de cabeza, me realice un test de antígeno cuyo resultado fue positivo.
— Alberto Fernández (@alferdez) April 3, 2021
फर्नांडीज शुक्रवार को 62 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मेरी हालत ठीक है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं।
दुनिया में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में अर्जेंटीना 13वें नंबर पर है। बता दें कि अर्जेंटीना में अब तक 2,373,153 लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 56,023 से अधिक लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। अर्जेंटीना में अब तक 682,868 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अर्जेंटीना में भी भारत की तरह फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों का टीकाकरण प्राथमिकता के साथ सबसे पहले किया गया।