फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentina’s new president lays off five thousand govt employees hired in 2023 before he took office

Argentina: पदभार संभालने से पहले नए राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, पांच हजार सरकारी कर्मचारियों की छंटनी की

Wed, 27 Dec 2023 03:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Dec 2023 03:54 PM IST
सार

Argentina: नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने कहा कि उनका लक्ष्य देश को पुनर्निर्माण के रास्ते पर ले जाना, लोगों की आजादी लौटाना और उन नियमों को बदलना है जो देश के आर्थिक विकास को बाधित करते हैं। 

विज्ञापन
Argentina’s new president lays off five thousand govt employees hired in 2023 before he took office
जेवियर माइली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिसमस के बाद मंगलवार को अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति का पदभार संभालने से पहले ही सरकार ने कहा है कि उसने इस साल काम पर रखे गए पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों के अनुबंध को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

 

10 दिसंबर को ली थी राष्ट्रपति पद की शपथ
उनका यह ताजा कदम मुश्किल दौर से गुजर रही देश की अर्थव्यवस्था को बदलने की दिशा में उठाया गया है। यह उनके द्वारा घोषित कटौती और अवमूल्यन की एक व्यापक योजना का हिस्सा है। धुर दक्षिणपंथी नेता माइली ने इसी महीने 10 दिसंबर को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति  जेर बोलसोनारो और इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कर्मचारियों के अनुबंधों की भी होगी समीक्षा
इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि 2023 से पहले काम पर रखे गए अन्य सरकारी कर्मचारियों के अनुबंधों की समीक्षा की जाएगी। साल के अंत में महंगाई करीब 200 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। माइली ने सरकारी नियमों, निर्यात और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों के रूप में सरकार द्वारा संचालित उद्योगों का निजीकरण करने की अनुमति देने का वादा किया है।

विज्ञापन

कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण करेगी सरकार
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश को पुनर्निर्माण के रास्ते पर ले जाना, लोगों की आजादी और स्वायत्ता को लौटाना और उन नियमों को बदलना है जो देश के आर्थिक विकास को बाधित करते हैं। नए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार कई सरकारी कंपनियों को निजीकरण के लिए चिह्नित करेगी। इन कदमों में अर्जेंटीना पेसा का पचास फीसदी अवमूल्यन, उर्जा और परिवहन सब्सिडी में कटौती और कुछ सरकार मंत्रालयों को  बंद करना शामिल है।

चुनाव प्रचार में किया था अर्थव्यवस्था बड़े बदलाव का वादा
53 वर्षीय माइली अपने आपत्तिजनकर बयानों से टेलीविजन चैनलों की सुर्खियों में रहे हैं। वह एक अर्थशास्त्री और पूर्व राजनीतिक कमेंटेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा किया था। आर्थिक संकट से निराश अर्जेंटीना की जनता के समर्थन से वह देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed