फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   appointment of Christie and Hegseth, Senate leader said - now two very important tasks will be completed

US: क्रिस्टी और हेगसेथ की नियुक्ति पर सीनेट के नेता ने जताई खुशी, कहा- अब पूरे होंगे दो बड़े महत्वपूर्ण काम

Sun, 26 Jan 2025 02:30 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 26 Jan 2025 02:30 PM IST
सार

अमेरिका के नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम की नियुक्ति पर यूएस सीनेट के बहुमत के नेता जॉन थून ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय और सीमा सुरक्षा के अलावा आव्रजन चिंताओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
appointment of Christie and Hegseth, Senate leader said - now two very important tasks will be completed
क्रिस्टी नोएम के साथ जॉन थून। - फोटो : एक्स/@johnthune

विस्तार

अमेरिका के नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम की नियुक्ति पर यूएस सीनेट के बहुमत के नेता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय और सीमा सुरक्षा के अलावा आव्रजन चिंताओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


यूएस सीनेट के बहुमत के नेता जॉन थून ने एक्स पर लिखा कि दो बड़े महत्वपूर्ण काम अब पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हेगसेथ और नोएम की समय पर नियुक्ति होने से बिना किसी देरी के राष्ट्रीय रक्षा और सीमा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष की चुनौतियों के बावजूद दोनों नेताओं को सीनेट ने समर्थन दिया। थून ने कहा कि भविष्य को देखते हुए सीनेट अन्य प्रमुख प्रत्याशियों पर भी ध्यान देगी। ट्रंप ने ट्रेजरी सचिव के लिए स्कॉट बेसेंट को नामित किया है। बेसेंट के नाम पर मुहर लगाने के लिए सीनेट अब सोमवार शाम को वोट करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल से हेगसेथ के नाम को सीनेट से मिली थी मंजूरी
आमतौर पर राष्ट्रपति द्वारा नामित लोग सीनेट में बड़े अंतर से समर्थन हासिल करते हैं, लेकिन हेगसेथ के नाम पर काफी विवाद था। यहां तक कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी हेगसेथ के नाम का विरोध किया। रिपब्लिकन पार्टी की अलास्का से सीनेटर लीसा मुरकाव्सकी और मेन की सीनेटर सुसन कोलिन्स ने भी हेगसेथ का विरोध किया। दोनों सांसदों ने हेगसेथ के खिलाफ वोट किया।

47 डेमोक्रेटिक सीनेटर्स और एक निर्दलीय सीनेटर ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। जिससे मामला 50-50 वोटों की बराबरी पर आ गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हेगसेथ के पक्ष में वोट देकर उनके नया रक्षा मंत्री बनने पर मुहर लगाई। 


नोएम को मिले थे 59 वोट
अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को क्रिस्टी नोएम को अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव बनाने औपचारिक मंजूरी दे दी। उनको 59 वोट मिले थे। अब क्रिस्टी को बड़ी एजेंसी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed