फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   apple ceo tim cook praises vibrant mumbai picture taken by australian photographer on iphone

मायानगरी मुंबई की इस तस्वीर ने एप्पल के सीईओ को भी बनाया मुरीद

Sat, 22 Jun 2019 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
apple ceo tim cook praises vibrant mumbai picture taken by australian photographer on iphone
apple tim cook - फोटो : social media

कहते हैं कि मायानगरी 'मुंबई' के जितने रूप उतनी ही बातें। मायानगरी की एक तस्वीर ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को अपना मुरीद बना लिया। हालांकि इस तस्वीर का ऑस्ट्रेलिया से भी कनेक्शन है। आप सोच रहे होंगे कि तस्वीर मुंबई की, तारीफ करने वाले एप्पल के सीईओ फिर इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया का क्या कनेक्शन है।

विज्ञापन


मुंबई की वो तस्वीर जिसके मुरीद सीईओ टिम कुक हो गए, उस तस्वीर को कैमरे में कैद करने वाला शख्स ऑस्ट्रेलिया का एक फोटोग्राफर है। ये तस्वीर आईफोन से ली गई है। इस तस्वीर को ‘वाईब्रेंट मुंबई’ नाम दिया गया है। कुक ने तस्वीर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।
विज्ञापन


मेलबर्न के फोटोग्राफर एंड्र्यू नीबोन ने मुंबई शहर की तस्वीरों को अपने आईफोन में कैद किया है। तस्वीरों में शहर में पत्थरों से बना फुटपाथ, आंखों के साथ ही मन को आकर्षित कर लेने वाले रंगों से रंगी दीवार शामिल है। एक तस्वीर पत्थर की दीवार से चिपके सूखे हुए पीले फूल की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफर नीबोन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हमेशा मानता हूं कि दुनिया सुंदर जगह है। भारत की अपनी सुंदरता है, पत्थर के फुटपाथ से लेकर चटख रंगों में रंगी दीवारों तक, मैंने ये वॉलपेपर मुंबई में अपने आईफोन एक्सआर से ली गई तस्वीरों से बनाया है।’’ 



नीबोन के इस ट्वीट पर एप्पल के सीईओ टिम कुक की नजर पड़ी तो वो भी तस्वीर के मुरीद हो गए। उन्होंने इस तस्वीर को री-ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'आईफोन से ली गई तस्वीरें बहुत अच्छी लग रही हैं। मुंबई की इतनी सुंदर झलक साझा करने के लिए धन्यवाद... एंड्र्यू नीबोन। इस ट्वीट का जवाब देते हुए नीबोन ने कुक को भी धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed