{"_id":"6663c64462c606e6360562d8","slug":"apollo-8-astronaut-william-anders-plane-crashing-in-san-juan-islands-news-in-hindi-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"William Anders: अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की विमान दुर्घटना में मौत, बेटे ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
William Anders: अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की विमान दुर्घटना में मौत, बेटे ने दी जानकारी
Sat, 08 Jun 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
विलियम एंडर्स
- फोटो : NASA
अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की सैन जुआन द्वीप में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। उनके बेटे ग्रेग ने इसकी जानकारी दी। 90 वर्षीय एंडर्स अपने विंटेज एयर फोर्स टी-34 मेंटर पर सवार थे। उनका विमान वॉशिंगटन से सैन जुआन द्वीप की तरफ जाने के दौरान पानी में गिर गया। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की तस्वीरें सामने आई हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह के 11:45 बजे घटी। बता दें कि विलियम एंडर्स ने 1968 में एक अर्थराइज की अद्भुत तस्वीर ली थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी श्रद्धांजलि
एक यूजर ने एंडर्स द्वारा लिए गए एक तस्वीर को साक्षा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स को शांति मिले। यह तस्वीर उन्होंने 24 दिसंबर 1968 में खींचा था।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदना विलियम एंडर्स के परिवार के साथ है।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "विलियम एंडर्स को शांति मिले। आप और आपके क्रू ने हमें पहली बार पूरी दुनिया का दर्शन कराया था। हमने एक महान व्यक्ति को खो दिया"।

90-Year-Old William Anders, a Former NASA Astronaut and Major General with the U.S. Air Force was Killed earlier today after his Beechcraft T-34 “Mentor” Propeller-Driver Trainer Aircraft reportedly Crashed near his Home on Orcas Island in Washington State. Anders was a Member of… pic.twitter.com/xx47ug51k1
विज्ञापन विज्ञापन— OSINTdefender (@sentdefender) June 8, 2024