{"_id":"65a0af1ae1dcef3405017db9","slug":"antony-blinken-says-palestinian-statehood-best-way-to-isolate-iran-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: 'फलस्तीन राष्ट्र पर सहमति ही समाधान है', ईरान को अलग-थलग करने के लिए ब्लिंकन की इस्राइल को सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: 'फलस्तीन राष्ट्र पर सहमति ही समाधान है', ईरान को अलग-थलग करने के लिए ब्लिंकन की इस्राइल को सलाह
Fri, 12 Jan 2024 08:51 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 12 Jan 2024 08:51 AM IST
सार
मिस्र दौरे का समापन करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि यदि आप सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रतिबद्धताएं बनाते हैं और फलस्तीन राष्ट्र का समर्थन करते हैं तो यह ईरान को अलग थलग करने का सबसे आसान तरीका है।
विज्ञापन
Antony Blinken
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजा में चल रहे सैन्य अभियानों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल के लिए क्षेत्रीय संबंधों को सामान्य बनाने और ईरान को इससे अलग-थलग करने का समाधान बताया है। एंटनी ब्लिंकन के अनुसार इस्राइल को फलस्तीन राष्ट्र के लिए सहमत हो जाना चाहिए।
फलस्तीन राष्ट्र के लिए सहमति ही एकमात्र उपाय
ब्लिकंन ने मिस्र की राजधानी काहिरा में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'किसी के पास इस्राइल के साथ एक एकीकृत क्षेत्र हो सकता है। इससे क्षेत्रीय देशों के साथ-साथ अमेरिका से सुरक्षा आश्वासन मिलेगा। सभी अपनी प्रतिबद्धताओं को समझेंगे। यह एकीकृत फलस्तीनी राज्य के लिए किया जा सकता है या फिर हम आतंकी घटनाएं सहते रहें, हुती विद्रोहियों द्वारा, हिजबुल्लाह द्वारा, इन सभी को ईरान का समर्थन मिलता है।'
मिस्र दौरे का समापन करते हुए ब्लिंकन ने कहा, 'यदि आप उस एकीकरण को बनाते हैं। सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रतिबद्धताएं बनाते हैं और फलस्तीन राष्ट्र का समर्थन करते हैं तो यह ईरान को अलग थलग करने का सबसे आसान तरीका है।'
विज्ञापन
ब्लिंकन ने किया इस्राइल के सैन्य अभियान का समर्थन
ब्लिंकन ने आगे कहा, 'क्षेत्र के कई नेताओं के लिए इन दो विकल्पों के बीच का चुनाव स्पष्ट है। यह वह रास्ता भी है, जिस पर आने वाले समय में अमेरिकी कूटनीतिक के साथ आगे बढ़ने की संभावना हो सकती है।' ब्लिंकन ने गाजा से हमास के आतंकियों को बाहर करने के लिए इस्राइल के सैन्य अभियान का समर्थन किया। इसी के साथ उन्होंने हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई पर भी जोर दिया। बंधकों की रिहाई पर अमेरिका ने मिस्र और कतार से बात की।
बता दें कि हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर सात अक्तूबर 2023 को हमला किया था, जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए। वहीं इस हमले के बदले इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा पर सैन्य अभियान चलाया। हमास द्वारा किए गए दावों के आधार पर ब्लिंकन ने बताया कि इस संघर्ष में 23,000 फलस्तीनी नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। इस्राइल ने दवा किया कि उसने 8000 से भी ज्यादा हमास लड़ाकों को मार गिराया है।