एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने चोकसी को बताया धोखेबाज, कहा- भारत जांच करने के लिए स्वतंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटीगुआ और बार्बूडा के प्रधानमंत्री ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोकसी को धोखेबाज बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी अपील खत्म होते ही उसे निर्वासित कर दिया जाएगा। बता दें कि मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ के सिटिजनशिप बाय इनवेस्टमेंट प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हुए एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी।
एंटीगुआ और बार्बूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा, 'हमें बाद में जानकारी मिली कि मेहिल चोकसी एक धोखेबाज है, वह हमारे देश की बेहतरी के लिए कतई उपयोगी नहीं है। उसकी अपील समाप्त होने के तुरंत बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा, अगर वह सहयोग करने का इच्छुक है तो भारतीय अधिकारी जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं।'
#WATCH Antigua & Barbuda PM Gaston Browne: Got subsequent information that Mehul Choksi is a crook, he doesn't add value to our country. He will be deported ultimately after he exhausts appeals, Indian officials are free to investigate based on his willingness to participate. pic.twitter.com/FbAaIml0Fv
— ANI (@ANI) September 25, 2019
गौरतलब है कि मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने फर्जी लेटर ऑफ अंडस्टैंडिंग्स (एओयू) के जरिए पंजाब नैशनल बैंक की मुंबई स्थित बार्डी हाउस शाखा को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इस घोटाले का भंडाफोड़ होने पर दोनों भारत छोड़ विदेश भाग गए।