{"_id":"63228e12f7cfc329af6707e1","slug":"anti-india-slogan-written-on-bps-swaminarayan-temple-toronto-india-raises-issue-with-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे, भारत ने जताई आपत्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे, भारत ने जताई आपत्ति
Thu, 15 Sep 2022 08:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Sep 2022 08:08 AM IST
सार
कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की है और कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
कनाडा का स्वामी नारायण मंदिर
- फोटो : BAPS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के टोरंटो में बीते मंगलवार को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना के बाद से वहां के हिंदू समुदाय में आक्रोश है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की है और कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, हम टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित करने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। भारत ने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं, कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने ट्विटर पर कहा, कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा की गई इस घटना की सभी को निंदा करनी चाहिए। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस तरह के कई घृणा अपराधों का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताएं जायज हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा वीडियो
मंदिर को विरूपित करने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां दीवारों पर खालिस्तानी नारे देखे जा सकते हैं। अमर उजाला इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-धार्मिक समुदाय में रहते हैं जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। जिम्मेदार लोगों को उनके कार्यों के परिणामों का सामना करने के लिए स्थित होना चाहिए।
विज्ञापन
हिंदूओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत
ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस तरह के हमले पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कनाडा के जीटीए में इस तरह की नफरत का कोई स्थान नहीं है। आइए आशा करते हैं कि जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी इस घटना पर खेद जताया। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि घटना की जल्द से जल्द जांच होना चाहिए।