{"_id":"5f071584d2013604e23eb271","slug":"another-13-lakhs-us-workers-file-for-unemployment-last-week-said-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गहराया रोजगार का संकट, पिछले सप्ताह 13 लाख लोगों ने बेरोजागरी भत्ते के लिए किया आवेदन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में गहराया रोजगार का संकट, पिछले सप्ताह 13 लाख लोगों ने बेरोजागरी भत्ते के लिए किया आवेदन
Thu, 09 Jul 2020 06:44 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी श्रम विभाग ने गुरुवार को बताया कि चार जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में लगभग 13 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। लगातार बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण अभी भी अमेरिका में लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के फैलते संक्रमण के चलते व्यवसाय ठप होने के कारण लगातार छंटनी का दौरा जारी है। एरिजोना, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, मिशिगन और टेक्सास, जिनका योगदान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लगभग एक तिहाई हिस्सा है। इन छह राज्यों को फिर से खोलने के फैसले को पलटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
पंद्रह और राज्यों में भी बाजार खोलने की अभी कोई योजना नहीं है। इन सभी राज्यों में बाजार के बंद होने से अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बेरोजगारी से राहत के लिये आवेदन करने वालों की संख्या लगातार 16वें सप्ताह में 10 लाख से अधिक बनी हुई है। गौरतलब है कि महामारी से पहले बेरोजगारी राहत के लिये किसी भी एक सप्ताह में सर्वाधिक आवेदनों का रिकॉर्ड सात लाख से कम था।
इस दौरान पहले से बेरोजगारी राहत पा रहे लोगों की संख्या में लगभग सात लाख की कमी आ गई है और यह आंकड़ा अब 1.8 करोड़ के करीब आ गया है। इससे यह पता चलता है कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों की सेवाएं फिर से बहाल करने लगी हैं।
इसके अलावा पिछले सप्ताह स्वरोजगार करने वालों तथा अल्पकालिक कामगारों के लिए एक अन्य सरकारी राहत कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त 10 लाख लोगों ने आवेदन किए। स्वरोजगार करने वालों और अल्पकालिक कामगारों के लिए पहली बार बेरोजगारी राहत योजना बनाई जा रही है।