{"_id":"653e7af3939d5d8d550c9236","slug":"anju-who-travelled-to-pakistan-to-marry-facebook-friend-to-return-india-after-getting-noc-from-pak-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anju To Return India: पाकिस्तान से एनओसी मिलने के बाद भारत लौटेगी अंजू; खैबर पख्तूनख्वा के शख्स से की थी शादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Anju To Return India: पाकिस्तान से एनओसी मिलने के बाद भारत लौटेगी अंजू; खैबर पख्तूनख्वा के शख्स से की थी शादी
Sun, 29 Oct 2023 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:02 PM IST
सार
25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।
विज्ञापन
नसरुल्लाह के साथ अंजू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बच्चों की 34 वर्षीय भारतीय मां पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भारत लौट आएगी। दरअसल, राजस्थान की रहने वाली अंजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मिले दोस्त से शादी करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के एक दूरदराज के गांव गई थी। इसके बाद अगस्त में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था। अंजू ने इस्लाम भी कबूल कर लिया था। नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू ने नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।
विज्ञापन
अंजू के पाकिस्तानी पति ने बताया कि हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है।
विज्ञापन
निश्चित रूप से वापस आएंगी: नसरुल्लाह
उन्होंने बताया कि जैसे ही वाघा सीमा बिंदु से बाहर जाने और वापस आने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी। वह भारत में अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौटेंगी। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से वापस आएंगी, क्योंकि पाकिस्तान अब उनका घर है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
पिछले महीने नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने दो बच्चों को याद कर रही हैं। इससे पहले 25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।