{"_id":"5e904e4f8ebc3e77505a4e6c","slug":"an-indian-origin-man-was-fired-from-the-uae-for-an-anti-islamist-post-about-the-corona-virus-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में भारतीय कर्मचारी की गई नौकरी, फेसबुक पोस्ट पर किया था कमेंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में भारतीय कर्मचारी की गई नौकरी, फेसबुक पोस्ट पर किया था कमेंट
Fri, 10 Apr 2020 07:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को इस्लाम का कथित रूप से अपमान करने को लेकर उसकी कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जवाब में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इस्लाम का कथित रूप से अपमान किया था, जिसके बाद इसे कंपनी से निकाल दिया गया। वहीं, अब यूएई की पुलिस इस आदमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस व्यक्ति पर कार्रवाई हुई है उसका नाम राकेश बी कित्तूरमठ है। यह दुबई में ‘एमरिल सर्विसेस’ नाम की एक कंपनी में बतौर टीम लीडर काम कर रहा था। राकेश बी कित्तूरमठ ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एक पोस्ट के जवाब में अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें उसने कथित रूप से इस्लाम का अपमान किया। इसके बाद कित्तूरमठ के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी, जिसके बाद उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
एमरिल सर्विसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट हैरिसन ने कहा कि कित्तूरमठ को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है। अब उसे दुबई पुलिस को सौंपा जाएगा। हमारी नीति नफरत फैलाने वाले लोगों के अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, हैरिसन ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कित्तूरमठ अब भी यूएई में है या नहीं। अगर कित्तूरमठ देश में है तो उसे पुलिस को सौंपा जाएगा।
इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में अबु धाबी के निवासी मितेश उदेशी को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाला था। मितेश ने अपने फेसबुक पेज पर मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून पोस्ट शेयर किया था। इसी तरह दुबई में ‘फ्यूचर विजन इवेंट्स एंड वेडिंग्स’ के समीर भंडारी की पुलिस में तब शिकायत की गई, जब उसने नौकरी का आवेदन करने वाले एक भारतीय मुसलमान को पाकिस्तान जाने के लिए कहा था। बता दें कि यूएई में 2015 में पारित एक कानून के तहत धार्मिक या नस्ली भेदभाव गैर कानूनी है।